फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies in vehicle collision

Ambala News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 17 Jul 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
अंबाला। शहजादपुर-पतरेहडी रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बनौदी गांव निवासी अभिषेक घायल हो गया। उसे सीएचएसी शहजादपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई भेज दिया। लेकिन यहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभिषेक के पिता जसमेर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जसमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो पतरेहड़ी गांव स्थित हैन फ्रुट एक्स कंपनी में काम करता है। उसका लड़का अभिषेक भी इसी कंपनी में काम करता था। 15 जुलाई को वह दोपहर को भोजन अवकाश के दौरान फल लेने गया था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed