फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies in motorcycle collision

मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in motorcycle collision
अंबाला- कालपी मार्ग पर गांव बधौली के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए अपने बयान में गांव बधौली निवासी देवेंद्र सिंह ने कहा है कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे वह व अपने ताऊ के लड़के मनजीत सिंह के साथ कलालटी मार्ग पर स्थित अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे। पानी देने के उपरांत लगभग ढाई बजे जब कलालटी से वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे तो गांव के मोड़ पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने अपनी बाइक की सीधी टक्कर उसके ताऊ के लड़के मनजीत को मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल चालक का नाम व गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। घायल अवस्था में मनजीत को मुलाना के अस्पताल में ले गये थे जहां डॉक्टर ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed