फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies after consuming poison; FIR registered against 7 people, including a woman.

Ambala News: जहर खाने से युवक की माैत, महिला समेत 7 पर प्राथमिकी

Sat, 26 Sep 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 26 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poison; FIR registered against 7 people, including a woman.
अंबाला सिटी। जोगीवाड़ा क्षेत्र में प्रताड़ना और पैसों की मांग से तंग आकर एक 33 वर्षीय युवक के जहर निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तोपखाना बाजार, छावनी निवासी मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत और मौके से मिले 5 पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर एक महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना की धारा 108 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोपखाना बाजार निवासी युवक की बहन ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मनीष (33) जागरण-कीर्तन का काम करता था। 12 मई को मनीष के मोबाइल से उसके पास फोन आया कि उसके भाई की तबीयत खराब है और वह जल्द से जल्द जोगीवाड़ा पहुंचे। सूचना मिलते ही ज्योति अपनी बड़ी बहन गौरी के साथ स्कूटी से मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे जोगीवाड़ा स्थित प्रदीप के घर पहुंचे, तो मनीष फर्श पर पड़ा उल्टी कर रहा था और उसकी हालत काफी गंभीर थी। आरोप है कि वहां मौजूद सिमरनजीत और अन्य लोग मनीष से पैसों की मांग कर रहे थे। बहनों ने तुरंत ई-रिक्शा/थ्री-व्हीलर का इंतजाम किया और मनीष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में मनीष ने अपनी बहनों को बताया कि आरोपियों ने उसे बहुत मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed