फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth Congress staged a sit-in at the school gate in Baragaon

युवा कांग्रेस ने बड़ागांव में स्कूल के गेट पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress staged a sit-in at the school gate in Baragaon
नारायणगढ़। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने वीरवार को कार्यकर्ताओं के साथ बड़ागांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों सहित बच्चों के अभिभावकों के साथ बातचीत की। बता दें कि बड़ागांव के स्कूल में गणित विषय के दो पद समाप्त किए गए हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि प्रदेश में आज शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार द्वारा 105 सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश पारित किए गए। इससे पहले 196 सरकारी स्कूलों को बंद किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी है। इस कारण शिक्षा का स्तर गिर रहा है। युवा कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार आवाज उठा रही है। अभी दो दिन पहले ही युवा कांग्रेस द्वारा शिक्षामंत्री के गृह जिला यमुनानगर में स्कूल बचाओ शिक्षा बचाओ आंदोलन की शुरुआत की गई है। जहां भी सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है युवा कांग्रेस वहां प्रदर्शन करेगी। स्कूलों को बचाने के लिए युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बच्चों और अभिभावकों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed