फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth arrested with stolen Activa from Derabassi

Ambala News: डेराबस्सी से चोरी की एक्टिवा सहित युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen Activa from Derabassi
अंबाला सिटी। चोर की एक्टिवा को बेचने आए एक युवक को पुलिस ने काबू किया। आरोपी की पहचान पुरानी घास मंडी निवासी कन्हैया उर्फ ननकु के तौर पर हुई। सहायक उप निरीक्षक चंदु लाल ने बताया कि वह घेल रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने बताया कि कन्हैया चोरी की एक्टिवा पर घूम रहा है और वह इसे बेचने की फिराक में है जोकि इस समय नई सब्जी मंडी के पास है। सूचना के बाद घास मंडी के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई तो कुछ ही समय बाद ही एक युवक एक्टिवा पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह जैसे ही वापस मुड़ने लगा तो साथियों की मदद से उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह एक्टिवा डेराबस्सी से चोरी की है। जब एक्टिवा के मालिक की जानकारी हासिल की गई तो एक्टिवा रुहानी मोहल्ला डेराबस्सी निवासी सुरिंद्र पाल सचदेवा के नाम पर थी। उनसे मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को उनके बाहर खड़ी एक्टिवा को अज्ञात चोरी करके ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed