फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man found hanging in house

Ambala News: घर में फंदे से लटका मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging in house
अंबाला। बब्याल निवासी 32 वर्षीय अरुण ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार देररात वह घर से कहीं चला गया था। पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी थी, बस इतना कहा था कि वह वापस आ जाएगा। अलसुबह आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब वह 5 बजे उठे तो देखा तो उन्होंने देखा कि अरुण चादर से ही फंदा लगाकर पंखे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छावनी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि अरुण राणा का विवाह नवंबर 2023 को करनाल के गोंदर गांव निवासी युवती से हुआ था। उसकी पत्नी कई दिनों से मायके गई हुई थी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed