फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yellow paw ran from Civil Hospital to Maheshnagar, NAP removed encroachment

Ambala News: सिविल अस्पताल से महेशनगर तक चला पीला पंजा, नप ने हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Yellow paw ran from Civil Hospital to Maheshnagar, NAP removed encroachment
अंबाला। छावनी में लगातार फैल रहे अतिक्रमण पर नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को अंबाला-साहा नेशनल हाईवे नंबर 444-ए पर सिविल अस्पताल से लेकर महेशनगर तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान नगर परिषद सदर के सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में चला। इस दौरान दो जेसीबी, चार ट्रालियों सहित 20 कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर रखे सामान को नप कर्मचारियों ने जब्त किया। वहीं अस्थाई तौर पर लगाई गई लोहे की शेड भी ध्वस्त कर दी। हालांकिए कुछ दुकानदारों ने आपत्ति भी जताई लेकिन नप ने बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देने के लिए बुधवार को कार्रवाई की गई है। अगर ऐसे लोगों ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, सचिव नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed