फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yajurveda House secured first place with 12 points in the science quiz.

Ambala News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में यजुर्वेद हाउस 12 अंक के साथ रहा प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 20 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Yajurveda House secured first place with 12 points in the science quiz.
कलायत केे शिक्षा भारती स्कूल में आयोजित अंतर सदन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल में अंतर-सदन सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद यजुर्वेद हाउस ने 12 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, सामवेद हाउस 10 अंकों के साथ दूसरे, अथर्ववेद हाउस 8 अंकों के साथ तीसरे व ऋग्वेद हाउस 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। प्रबंध समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्राचार्य जितेंद्र सिंह के दिशा-निर्देेश पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति एवं सामाजिक विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता का मंच संचालन महावीर सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका सबीना और परमजीत सिंह ने निभाई।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी को चार चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में पासिंग राउंड के तहत दो अंकों के प्रश्न पूछे गए और प्रत्येक प्रश्न के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया। दूसरे चरण में नॉन-पासिंग राउंड हुआ। तीसरे चरण में चित्र आधारित प्रश्नों से विद्यार्थियों की अवलोकन क्षमता और समझ को परखा गया। अंतिम चरण रैपिड फायर राउंड रहा। इसमें प्रत्येक टीम को निर्धारित समय में छह प्रश्नों का उत्तर देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed