फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wrestling akats to get mat, gym will be: Vij, Ambala

कुश्ती अखाड़ों को मिलेगा मैट, जिम भी होगा : विज

Thu, 09 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wrestling akats to get mat, gym will be: Vij, Ambala
अनिल विज - फोटो : अनिल विज

प्रदेश के कुश्ती अखाड़ों को जहां अब मैट उपलब्ध करवाए जाएंगे, वहीं इन अखाड़ों में जिम की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और तीस जून तक यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दूसरी ओर प्रदेश के खस्ताहाल सीएचसी और पीएचसी का भी कायाकल्प किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ही इस वर्ष 30 जून तक राज्य के कुश्ती अखाड़ों में 100 सैट कुश्ती मैट तथा एक-एक जिम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे उन अखाड़ों में पहलवानों द्वारा अभ्यास करना सरल होगा। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के प्रति संजीदा है। इसके लिए हमारी सरकार ने आगामी वर्ष 2017-18 के लिए निर्धारित किये गए खेल विभाग के बजट में करीब 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इसलिए इन मैट्स की शीघ्र उपलब्धता के लिए टेंडर आमंत्रित किये जा चुके हैं। खेलमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय कुश्ती के 256 अखाड़े हैं, जिनमें से 108 अखाड़े पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि देश में भारतीय खेल प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार ही अखाड़ों को 12 गुणा 12 मीटर के मैट दिये जाएंगे। यही मानदंड ओलंपिक खेलों के लिए भी माने जाते हैं।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के सभी खस्ताहाल सीएचसी और पीएचसी तथा जिला अस्पतालों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए करीब 26 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। ऐसे स्वास्थ्य केंद्र जिनके भवन दशकों पहले से खराब और खस्ता हाल में है, सरकार उनकी तरफ भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार द्वारा टूटे-फूटे स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों की मरम्मत के लिए सभी सिविल सर्जन को 25-25 लाख रुपये दिये जा रहे हैं ताकि इनका कार्य शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed