{"_id":"993a893716df2c140741240b21ceb9b1","slug":"worker-protest-with-black-batch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को कैंट स्थित मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने विगत दिनों पहले हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 23 कर्मचारियों को निलबिंत किए जाने के विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने बताया कि 3 जून से 5 जून तक मार्केट कमेटियों द्वारा काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया और हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड व हरियाणा सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए विरोध जताया।
जानकारी देते हुए हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड फील्ड एसोसिएशन उप-महासचिव सेठी राम कलसी ने बताया कि जब तक इन निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाएगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बोर्ड व सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो डीसी के माध्यम से हरियाणा सरकार कृषि मंत्री व बोर्ड के मुख्य प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यहीं नहीं अगर कर्मचारियों का निलंबन वापिस नहीं लिया गया तो 17 जून को पूरे हरियाणा से मार्केट कमेटी के सभी कर्मचारी हजारों की संख्या में पंचकूला मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में सतीश कुमार, कृष्ण कुमार मालिक, चरणजीत सिंह, नीरज भारद्वाज, जसमेर सिंह, शेर सिंह, राजेश कुमार सैनी, तिलक राज, दलीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।