{"_id":"67d885c18f9e067c84044d2f","slug":"work-will-start-on-imt-project-every-area-will-get-facilities-ambala-news-c-36-1-amb1002-139261-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आईएमटी परियोजना पर शुरू होगा कार्य, हर क्षेत्र को मिलेंगी सहूलियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आईएमटी परियोजना पर शुरू होगा कार्य, हर क्षेत्र को मिलेंगी सहूलियतें
विज्ञापन
आईएमए पूर्व प्रधान डॉ अशोक सारवाल। स्वयं
अंबाला सिटी। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) पिछली सरकारों से कागजों में दफन है। मगर अब इस परियाेजना की आस जगी है। अभी तक विभिन्न पार्टियों से जुड़े लोगों ने आईएमटी की घोषणा से राजनीतिक लाभ तो लिया मगर इस परियोजना पर अधिक कुछ कर नहीं पाए।
अब यह परियोजना घोषणा से बढ़कर बजट के पन्नों तक पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के पहले चरण के लिए 800 एकड़ जगह पर कार्य शुरू करने का प्रावधान किया है। इसकी जिम्मेदारी एचएसआईआईडीसी विभाग को दी गई है। इस घोषणा से लोगों में खुशी का माहौल है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, परिवहन व अन्य क्षेत्रों में भी लोग इस बजट से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बजट में किए गए प्रावधान सरकार अच्छे से लागू कर दे तो काफी सहूलियतें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी पाली में चल रहे स्कूलों को एक पाली में चलाने का प्रावधान भी किया गया है। घग्गर नदी को लोगों द्वारा फेंके जाने वाले पूजन के सामान से बचाने के लिए यहां पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे नदी काे प्रदूषण से बचाने में कुछ मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य : आयुष्मान योजना के तहत बढ़ाना चाहिए था बजट
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक सारवाल ने बताया कि ऑलओवर बजट अच्छा है। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य के सरकारी क्षेत्र में भी कई योजनाएं लाई जाएंगी। मगर निजी अस्पतालों के लिए आयुष्मान योजना के तहत दिया गया बजट काफी कम है। इसे 600 करोड़ से बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपये किया जाना चाहिए था ताकि भुगतान समय से हो।
शिक्षा : बदलेगी शिक्षा की व्यवस्था
जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि इस बार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाओं को लेकर घोषणा की है। स्कूलों में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अफसर कॅरिअर काउंसलिंग करेंगे तो निश्चित तौर पर बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। कॉलेजों में मैथ ओलंपियाड से भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार मॉडल संस्कृति महाविद्यालय चिन्हित करना सरकारी महाविद्यालयों में मौजूदा ढांचे को बेहतर करेगा। पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं को अन्य लोगों के लिए खोलना भी अच्छा विकल्प साबित होगा।
परिवहन : ट्रांसपोर्ट नगर की मांग बरकरार
ट्रांसपोर्ट कारोबारी मनु आनंद ने बताया कि सरकारी उपक्रम क्षेत्रों के लिए सरकार ने अच्छे कदम उठाए हैं। परिवहन में सरकारी नई बसों की खरीद हो या बसों की सफाई के लिए उपकरणों की खरीद करना सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाएगा। अंबाला के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की लंबे समय से मांग है कि यहां ट्रांसपोर्ट नगर बनना चाहिए। अभी इसकी जरूरत है। परिवहन क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी अहम योगदान निभाते हैं। अब उनको भी बजट में जगह मिलनी चाहिए।
उद्योग व व्यापार : यह बजट औद्योगिक क्षेत्र के हक में
अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के महासचिव गौरव सोनी ने बताया कि एमएसएमई के लिए सरकार ने इस बार बजट में अच्छे प्रावधान किए हैं। साइंस कारोबारियों की मांग थी कि इकाइयों के लिए अलग से जगह दी जाए, सरकार ने बजट में इसको माना है। आईएमटी बनने से औद्याेगिक सेक्टर को बढ़ोतरी मिलेगी। कॉलेजों में औद्योगिक प्रशिक्षण एक अच्छा प्रयास है। हमारी यह लंबे समय से मांग भी रही है। श्रमिकों को डोरमेट्री की सुविधा भी एक अच्छा कदम है। इसके साथ ही साहा में इएसआईसी की डिस्पेंसरी का प्रावधान भी अच्छी पहल है। यह एक अच्छा बजट है। जीएसटी को लेकर भी किए प्रावधान ठीक हैं।
बजट पर पक्ष की प्रतिक्रिया
लीची के लिए उत्कृष्टता केंद्र देने की घोषणा
किसान खुशप्रीत सिंह ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में सरकार ने अंबाला को लीची के लिए उत्कृष्टता केंद्र देने की घोषणा की है। अब हमें पारंपरिक खेती से हटकर अन्य क्षेत्र में जाना होगा। बागवानी में काफी स्कोप भी है। किसान अपनी आय दोगुनी भी कर सकते हैं। इसके साथ ही सीधी बिजाई के अनुदान को बढ़ाने से जीटी बेल्ट के किसानों को खासी राहत मिली है। वहीं बेसहारा पशु फसलों को बर्बाद कर जाते हैं। गो अभ्यारण्य बनेगा तो किसानों की इस समस्या का भी हल होगा।
प्रदेश का बजट सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बजट है। इसमें सभी के हितों को ध्यान में रखा गया है। अंबाला का आईएमटी का सपना भी पहली बार बजट में शामिल हुआ है। एक समग्र बजट जनता को समर्पित करने के लिए पूरी सरकार बधाई की पात्र है। यह बजट प्रदेश के विकास में अहम योगदान निभाएगा।-- -- -- -- असीम गोयल, पूर्व राज्य मंत्री
हरियाणा का बजट भविष्यमुखी बजट है। इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसको तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री के पास करीब 11 हजार सुझाव आए हैं, उनका अध्ययन करने के बाद ये बजट तैयार किया गया है। हर कोने में हर वर्ग तक विकास पहुंचाया गया है। मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा बजट है।-- -- -- अनिल विज, कैबिनेट मंत्री
बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया
बजट से अधिक संतुष्ट नहीं हूं। अंबाला के आईएमटी को लेकर कहा है कि बनाएंगे मगर कैसे यह जिक्र नहीं है। इसी प्रकार महिलाओं को 2100 रुपये की घोषणा पर इन्होंने चुनाव जीता मगर बजट में फंड के लिए प्रावधान कम किया है। इसी प्रकार दादूपुर नहर काे लेकर भी जानकारी अधूरी है। यह बजट अधिक प्रभावी नहीं दिखता है।-- -- -- निर्मल सिंह, सिटी विधायक
वादे तो पहले भी किए थे मगर निभाए कितने हैं इसकी जानकारी भी देनी चाहिए। यह बताया नहीं जाता है। कर्जे को लेकर भ्रमित किया जा रहा है। यह सोच होनी चाहिए कि कर्जा घटे या कहीं तो काम दिखाई दे। प्रदेश के युवा बाहर जा रहे हैं। सड़कें हमारी टूटी पड़ी हैं। एक बारिश सरकार के दावों की पोल खाेल देती है।-- वरुण मुलाना, सांसद, अंबाला
विज्ञापन
अब यह परियोजना घोषणा से बढ़कर बजट के पन्नों तक पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के पहले चरण के लिए 800 एकड़ जगह पर कार्य शुरू करने का प्रावधान किया है। इसकी जिम्मेदारी एचएसआईआईडीसी विभाग को दी गई है। इस घोषणा से लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, परिवहन व अन्य क्षेत्रों में भी लोग इस बजट से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बजट में किए गए प्रावधान सरकार अच्छे से लागू कर दे तो काफी सहूलियतें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी पाली में चल रहे स्कूलों को एक पाली में चलाने का प्रावधान भी किया गया है। घग्गर नदी को लोगों द्वारा फेंके जाने वाले पूजन के सामान से बचाने के लिए यहां पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे नदी काे प्रदूषण से बचाने में कुछ मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य : आयुष्मान योजना के तहत बढ़ाना चाहिए था बजट
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक सारवाल ने बताया कि ऑलओवर बजट अच्छा है। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य के सरकारी क्षेत्र में भी कई योजनाएं लाई जाएंगी। मगर निजी अस्पतालों के लिए आयुष्मान योजना के तहत दिया गया बजट काफी कम है। इसे 600 करोड़ से बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपये किया जाना चाहिए था ताकि भुगतान समय से हो।
शिक्षा : बदलेगी शिक्षा की व्यवस्था
जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि इस बार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाओं को लेकर घोषणा की है। स्कूलों में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अफसर कॅरिअर काउंसलिंग करेंगे तो निश्चित तौर पर बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। कॉलेजों में मैथ ओलंपियाड से भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार मॉडल संस्कृति महाविद्यालय चिन्हित करना सरकारी महाविद्यालयों में मौजूदा ढांचे को बेहतर करेगा। पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं को अन्य लोगों के लिए खोलना भी अच्छा विकल्प साबित होगा।
परिवहन : ट्रांसपोर्ट नगर की मांग बरकरार
ट्रांसपोर्ट कारोबारी मनु आनंद ने बताया कि सरकारी उपक्रम क्षेत्रों के लिए सरकार ने अच्छे कदम उठाए हैं। परिवहन में सरकारी नई बसों की खरीद हो या बसों की सफाई के लिए उपकरणों की खरीद करना सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाएगा। अंबाला के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की लंबे समय से मांग है कि यहां ट्रांसपोर्ट नगर बनना चाहिए। अभी इसकी जरूरत है। परिवहन क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी अहम योगदान निभाते हैं। अब उनको भी बजट में जगह मिलनी चाहिए।
उद्योग व व्यापार : यह बजट औद्योगिक क्षेत्र के हक में
अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के महासचिव गौरव सोनी ने बताया कि एमएसएमई के लिए सरकार ने इस बार बजट में अच्छे प्रावधान किए हैं। साइंस कारोबारियों की मांग थी कि इकाइयों के लिए अलग से जगह दी जाए, सरकार ने बजट में इसको माना है। आईएमटी बनने से औद्याेगिक सेक्टर को बढ़ोतरी मिलेगी। कॉलेजों में औद्योगिक प्रशिक्षण एक अच्छा प्रयास है। हमारी यह लंबे समय से मांग भी रही है। श्रमिकों को डोरमेट्री की सुविधा भी एक अच्छा कदम है। इसके साथ ही साहा में इएसआईसी की डिस्पेंसरी का प्रावधान भी अच्छी पहल है। यह एक अच्छा बजट है। जीएसटी को लेकर भी किए प्रावधान ठीक हैं।
बजट पर पक्ष की प्रतिक्रिया
लीची के लिए उत्कृष्टता केंद्र देने की घोषणा
किसान खुशप्रीत सिंह ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में सरकार ने अंबाला को लीची के लिए उत्कृष्टता केंद्र देने की घोषणा की है। अब हमें पारंपरिक खेती से हटकर अन्य क्षेत्र में जाना होगा। बागवानी में काफी स्कोप भी है। किसान अपनी आय दोगुनी भी कर सकते हैं। इसके साथ ही सीधी बिजाई के अनुदान को बढ़ाने से जीटी बेल्ट के किसानों को खासी राहत मिली है। वहीं बेसहारा पशु फसलों को बर्बाद कर जाते हैं। गो अभ्यारण्य बनेगा तो किसानों की इस समस्या का भी हल होगा।
प्रदेश का बजट सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बजट है। इसमें सभी के हितों को ध्यान में रखा गया है। अंबाला का आईएमटी का सपना भी पहली बार बजट में शामिल हुआ है। एक समग्र बजट जनता को समर्पित करने के लिए पूरी सरकार बधाई की पात्र है। यह बजट प्रदेश के विकास में अहम योगदान निभाएगा।
हरियाणा का बजट भविष्यमुखी बजट है। इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसको तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री के पास करीब 11 हजार सुझाव आए हैं, उनका अध्ययन करने के बाद ये बजट तैयार किया गया है। हर कोने में हर वर्ग तक विकास पहुंचाया गया है। मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा बजट है।
बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया
बजट से अधिक संतुष्ट नहीं हूं। अंबाला के आईएमटी को लेकर कहा है कि बनाएंगे मगर कैसे यह जिक्र नहीं है। इसी प्रकार महिलाओं को 2100 रुपये की घोषणा पर इन्होंने चुनाव जीता मगर बजट में फंड के लिए प्रावधान कम किया है। इसी प्रकार दादूपुर नहर काे लेकर भी जानकारी अधूरी है। यह बजट अधिक प्रभावी नहीं दिखता है।
वादे तो पहले भी किए थे मगर निभाए कितने हैं इसकी जानकारी भी देनी चाहिए। यह बताया नहीं जाता है। कर्जे को लेकर भ्रमित किया जा रहा है। यह सोच होनी चाहिए कि कर्जा घटे या कहीं तो काम दिखाई दे। प्रदेश के युवा बाहर जा रहे हैं। सड़कें हमारी टूटी पड़ी हैं। एक बारिश सरकार के दावों की पोल खाेल देती है।