Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work will start after the code of conduct is lifted

Ambala News: आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगा काम

Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Work will start after the code of conduct is lifted
जिला बार एसोसिएशन अंबाला। आर्काइव
अंबाला सिटी। जिला कोर्ट परिसर में मुख्य गेट को बने कई दिन बीत चुके हैं मगर इसका अभी तक प्रयोग नहीं किया गया। 13 दिसंबर को पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने 10 लाख की लागत से बने इस गेट का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद इसका कार्य पूरा नहीं कराया जा सका। अब नगर निगम चुनावों को लेकर आचार संहिता हटने के बाद इस कार्य को दोबारा से शुरू कराया जा सकेगा। बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि गेट पर टाइल लगाने और दीवार बनाने का काम बाकी है। जिसे नगर निगम पूरा करेगा। इसलिए अभी तक इसे इस्तेमाल के लिए खोला नहीं गया है। नगर निगम के चुनावों के परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। परिणामों के बाद ही कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात: वर्तमान में जो गेट कोर्ट परिसर में बना हुआ है, वह बहुत छोटा है। कई बार वाहन इसके सामने खड़े होने से जाम के हालात बन जाते हैं। नए गेट के बनने से जाम से थोड़ी राहत मिलेगी। यहां पर नाली के ऊपर छोटी पुलिया और गेट के दोनों तरफ एक दीवार बनाई जानी है। इस कारण अभी तक इस गेट को इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed