फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work order for sterilization of dogs given to agency without asking councilors

Ambala News: पार्षदों को बिना पूछे कुत्तों की नसबंदी का वर्कऑर्डर एजेंसी को दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Work order for sterilization of dogs given to agency without asking councilors
अंबाला सिटी। नगर निगम की बजट बैठक में शहर के बजट पर मोहर तो लगी ही, साथ ही शहर के कई मुद्दों पर भी निगम ने मोहर लगाई। निगम अधिकारियों ने यह भी बताया कि किस वार्ड में विकास के लिए कितना पैसा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्षद मनीष आनंद मन्नी ने मुद्दा उठाया कि शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए निगम ने वर्कऑर्डर जारी कर दिया है, लेकिन उनको इस बारे में जानकारी भी नहीं दी गई। इस पर डीएमएसी दीपक सूरा ने सेनिटेशन ब्रांच को निर्देश दिए कि वार्डों में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए शेड्युल जारी किया जाए।
विज्ञापन

डीएमएसी बोले, 100 लोगों को दिए नोटिस
पार्षद विजय चौधरी टोनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से विज्ञापन पॉलिसी लागू नहीं की गई। शहर विज्ञापन, होर्डिंग्स, फ्लैक्स से भरा है। अभी तक निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो बताया जाए। इस पर डीएमसी दीपक सूरा ने कहा कि 100 व्यक्तियों को इसको लेकर नोटिस दिए गए हैं। कई लोगों को दूसरी बार भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लगेंगी स्ट्रीट लाइट
पार्षदों के स्ट्रीट लाइट न लगने के सवाल पर नगर निगम एक्सईएन एलसी चौहान ने बताया कि प्रदेश में स्ट्रीट लाइट पहले ही खरीदी गई है। इसकी निविदा मुख्यालय स्तर पर ही हुई थी। अब इन लाइटों को वार्डों में लगाने के लिए निविदा लगाई जा रही है। उसके लिए टेक्निकल अप्रूवल भी मिल गई है। यह प्रदेश में सबसे पहले अंबाला को मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से आई स्ट्रीट लाइटों की वारंटी को बढ़ाने के लिए मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कंपनी को लिखा था। कंपनी ने इन लाइटों की वारंटी को छह माह तक बढ़ा दिया है। जल्द ही इन लाइटों को लगाया जाएगा।
बिना बोली दी जा रही कृषि भूमि
पार्षद राजिंद्र कौर ने कहा कि कालू माजरा में कृषि भूमि को बिना बोली के दिया जा रहा है। उनको यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाए कि यह जमीन किसको दी जा रही है और उनके वार्ड में कितनी कृषि भूमि बोली पर दी जा रही है। इसका पैसा कहां लगाया जा रहा है। इस पर डीएमसी दीपक सूरा ने जेई को इस मामले को चेक करवाने के निर्देश दिए। वहीं सामुदायिक भवनों को भी आरडब्ल्यूए को दिए जाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए निगम प्लान तैयार करेगा।

एक्सईएन ने बताया, किस वार्ड में कितने के कार्य चल रहे

पार्षद रूबी सौदा ने कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे। जिन विकास कार्यों को लेकर पहले निविदा लगाई थी, वह भी नहीं हुआ। इसके बाद एक्सईएन एलसी चौहान ने सभी वार्डों में कार्यों के लिए लगाए जा रहे बजट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ड-एक में 1.60 करोड़, वार्ड-दो में 1.55 करोड़, वार्ड-तीन में 74 लाख, वार्ड-चार में 45 लाख, वार्ड-पांच 96.50 लाख, वार्ड-छह 1.60 करोड़, वार्ड-सात में 1.21 करोड़, वार्ड-आठ में 1.23 करोड़, वार्ड-नौ में 76 लाख, वार्ड-10 में 1.2 करोड़, वार्ड-11 में 75 लाख, वार्ड-12 में 2 करोड़, वार्ड-13 में 1.66 करोड़, वार्ड-14 में 31.50 लाख, वार्ड-15 में 58 लाख, वार्ड-16 में 91 लाख, वार्ड-17 में 1.15 करोड़, वार्ड-18 में 90 लाख, वार्ड-19 में 1.12 करोड़, वार्ड-20 में 34 लाख के विकास कार्य किए गए हैं। इनमें कई कार्य चल भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed