फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on the martyr's memorial will be completed by Independence Day

Ambala News: स्वतंत्रता दिवस तक पूरा होगा शहीदी स्मारक का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Work on the martyr's memorial will be completed by Independence Day
आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की आ​कृति। संस्था
अंबाला। आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक का कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग (भवन और सड़कें) के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 22 एकड़ में बन रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक स्थल पर एक समीक्षा बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ा और लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक से पूर्व शहीदी स्मारक का अवलोकन किया और शहीदी स्मारक में बन रहे म्यूजियम गैलरी, मेमोरियल टाॅवर, ऑडिटोरियम, ओपन एयर थियेटर कार्यों की सूक्ष्म जानकारी ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आर्ट वर्क से संबंधित जो गैलरियां यहां पर बनाई जानी हैं, उनको निर्धारित समय अवधि के तहत तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे कि इस कार्य संबंधी सरकार की ओर से जो भी स्वीकृति दी जानी है, उसको करवाया जा सके। इस दौरान संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि आर्ट वर्क से संबंधित यहां पर 21 गैलरियां बनाई जानी हैं। जिनमें से चार की ड्राइंग तैयार कर दी गई हैं और चार की ड्राइंग पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सप्ताह इसे पूरा कर लिया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि चार गैलरियों के निर्माण से संबंधित कार्य की रूपरेखा एक सप्ताह के अंदर-अंदर तैयार करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, इसलिए गैलरियों की ड्राइंग तैयार करवाकर विभाग को जमा करवाएं तो विभाग द्वारा सलाहकार के साथ चर्चा करके और उसका सुझाव जानकर इसे सरकार के पास मान्यता के लिए भेज दिया जाएगा।

शहीदी स्मारक के कार्य की प्रगति के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक ली जाएगी और प्रत्येक मास लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समीक्षा बैठक करेंगे। इसी प्रकार पाक्षिक समीक्षा बैठक महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में होगी तथा उच्च अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी।

आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की आकृति। संस्था

आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की आकृति। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed