फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on the Amritsar-Jalandhar railway Line

Ambala: अमृतसर-जालंधर मार्ग पर चार दिन तक चलेगा काम, 31 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

Tue, 13 Jan 2026 07:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 07:51 PM IST
सार

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने जालंधर सिटी यार्ड में पुल संख्या 28 के पुराने गार्डरों को हटाकर नए स्लैब डालने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Work on the Amritsar-Jalandhar railway Line
रेलवे लाइन पर चलेगा निर्माण कार्य - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के व्यस्त रेल खंड अमृतसर-जालंधर सिटी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने जालंधर सिटी यार्ड में पुल संख्या 28 के पुराने गार्डरों को हटाकर नए स्लैब डालने का निर्णय लिया है। इसलिए रेलवे द्वारा ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिया जाएगा। यह काम 28 से 31 जनवरी के बीच चलेगा, इस कारण अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी सहित कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि दर्जनों ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अनुसार, पुल के नवीनीकरण का कार्य दो बड़े ब्लॉकों में किया जाएगा। पहला ब्लॉक डाउन लाइन पर 28 और 29 जनवरी को रात 9:30 बजे से अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक लिया जाएगा। दूसरा ब्लॉक अप लाइन पर 30 और 31 जनवरी को रात 10:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ब्लॉक के चलते ट्रेन नंबर 14680 (अमृतसर-दिल्ली) और 14679 (दिल्ली-अमृतसर) इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 और 31 जनवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा 31 जनवरी को अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस (12054/53) और जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर भी नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले रूट से चलेंगी ये गाड़ियां, जालंधर नहीं आएंगी

पुल के काम के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसमें टाटा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 18309 अब जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर नहीं जाएगी। इसे वाया जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट होकर चलाया जाएगा। इसी प्रकार पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (22430) और होशियारपुर-आगरा कैंट (11906) भी बदले हुए रूट से चलेंगी।

डीजल इंजन के भरोसे चलेंगी शताब्दी और पश्चिम एक्सप्रेस

ब्लॉक के दौरान बिजली की लाइन बंद रहेंगी, इसलिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी (12014), पश्चिम एक्सप्रेस (12926) और गोल्डन टेंपल मेल जैसी 10 से ज्यादा ट्रेनों को लुधियाना या फगवाड़ा से अमृतसर के बीच डीजल इंजन लगाकर निकाला जाएगा।

यात्री ब्लॉक अवधि के दौरान घर से निकलने से पहले पूछताछ नंबर 139 या एनटीईएस एप पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में 30 मिनट से लेकर 3 घंटे तक रोककर चलाया जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed