फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on Ludhiana-Amritsar section will continue from September 30 to October 4, 29 trains will be affected.

Ambala News: लुधियाना-अमृतसर सेक्शन पर 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा कार्य, प्रभावित रहेंगी 29 ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Work on Ludhiana-Amritsar section will continue from September 30 to October 4, 29 trains will be affected.
अंबाला। फिरोजपुर मंडल के अधीन लुधियाना-अमृतसर रेल सेक्शन पर संरक्षा व सुरक्षा से जुड़ा कार्य किया जाएगा। इसलिए इस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेन नंबर 04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को और ट्रेन नंबर 04654 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रद रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22429 व 30 दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 30 सितंबर से 4 अक्टूबर को रद रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12919, 12471, 12473, 12475, 12029, 04652, 04651, 11057, 14615, 12549, 12379, 15655, 12920, 12472 का संचालन देरी से किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15532 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को अंबाला कैंट स्टेशन पर, 22551 दरभंगा-जांलधर एक्सप्रेस व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस लुधियाना स्टेशन पर रद रहेगी। जबकि 15531 अमृतसर-सहरसा 2 अक्टूबर को अंबाला से, 22552 व 12498 का संचालन लुधियाना से किया जाएगा। ट्रेन नंबर 19611, 22318, 22479,12587 व 19224 का संचालन बदले मार्ग से किया जाएगा। ये जानकारी कंफर्म टिकट यात्रियों को संदेश द्वारा भेज दी गई है।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed