फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work of community buildings is incomplete, events are being held outside

Ambala News: सामुदायिक भवनों का काम अधूरा, बाहर हो रहे आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Work of community buildings is incomplete, events are being held outside
अंबाला सिटी। शहरवासियों की सहूलियत के लिए बनाए सामुदायिक भवन अधूरे होने के कारण काम नहीं आ रहे। काफी समय से निगम के इन सामुदायिक भवन की हालत ठीक नहीं है। इस वजह से सेक्टरवासी अपने कार्यक्रम मंदिर या पार्कों में करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

शादी के लिए लोगों को महंगे पैलेस और रेस्तरांं में लाखों रुपये देने पड़ रहे हैं, जबकि रस्म-किरया जैसे कार्यक्रम के लिए भी दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। शहर के सेक्टर-7, 8, 9 और 10 सामुदायिक भवन की हालत ऐसी ही है। सेक्टर-1 में सामुदायिक भवन में निगम ने अपना कार्यालय में ही खोल लिया। यहां निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच चल रही है। इसी तरह विकास विहार सामुदायिक भवन में भी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

शहर में चल रहे विभिन्न कामों में कुल 7.70 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें आठ सामुदायिक भवन 2.5 करोड़ से सिविल कार्य, 2.40 करोड़ से बिजली, एसी कार्य, 30 लाख से बागवानी का काम होना था। अभी यह कार्य सिरे नहीं चढ़े हैं। इसके लिए 2023 में प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-7 सामुदायिक भवन का अटक रहा कार्य
शहर के सेक्टर-7 के सामुदायिक भवन की हालत काफी समय से खराब थी। भवन के दरवाजे, खिड़कियां भी टूट रही थीं। इस काम के लटकने से सेक्टरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेक्टर-7 रेसीडेंट्स सोशल कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान संदीप सचदेवा ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए ठेकेदार को 25 लाख का टेंडर दिया गया था। मरम्मत को लेकर कार्य चल रहा है। काफी कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्य भी करीब 10 दिन में पूरा करवाया जाएगा।
फोटो--21
कभी मंदिर तो कभी पार्क में होेते हैं कार्यक्रम
सेक्टर-8 के सामुदायिक भवन में काफी समय से विकास कार्य नहीं हुआ था। अब यहां मिट्टी, इंटरलॉकिंग टाइल व बजरी गिराई गई है। बाहर फर्श को लेकर मलबा भी डाला गया है। इसके साथ ही भवन के पीछे खुले में मिट्टी डाली गई है। भवन के अंदर सफाई भी नहीं की गई। भवन में सुविधा न होने से सेक्टरवासी अपने कार्यक्रम भी नहीं कर पाते। सेक्टर-8 रेसीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद बंसल ने बताया कि सामुदायिक भवन का कार्य अभी अधूरा है। निगम की ओर समय पर यहां कार्य नहीं करवाया गया। इस वजह से लोगों को पार्क या मंदिर में अपना कार्यक्रम करना पड़ता है। अगर अब कार्य शुरू हो रहा है तो यह अच्छी बात है।
फोटो--23
सेक्टर-10 सामुदायिक भवन रहता है पानी
सेक्टर-10 में बनाया गया सामुदायिक भवन दूसरे भवन से अच्छा बनाया गया है, लेकिन भवन के मुख्यद्वार पर पानी की निकासी न होने से पानी जमा रहता है। इस वजह से लोगों को अंदर जाने में दिक्कत आती है। इस भवन को दूसरे भवन के मुकाबले अच्छा बनाया है।
फोटो--20, 22
सेक्टर-9 भवन में गिराया मलबा
सेक्टर-9 के पार्क में नगर निगम कर्मचारी के वाहन खड़े रहते हैं। इस भवन में गंदगी भी जमा रहती है। अब भवन के प्रांगण में मलबा गिराया हुआ है। इससे यहां गंदगी हो रही है। अगर किसी ने कोई कार्यक्रम करना हो तो उनको दिक्कत आएगी। इसके अलावा भवन में पोर्टा केबिन भी बनाया जा रहा है। यह केबिन बनकर तैयार हो चुका है।

वर्जन
शहर के सभी सामुदायिक भवन का जल्द ही जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। सेक्टर-9 भवन में पोर्टा केबिन भी बनाया जा रहा है। यह केबिन जल्द शुरू होगा। सभी भवन में एसी भी लगेंगे।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed