फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women were insulted by opposing the Nari Shakti Vandan Act: Nayab Saini

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का किया अपमान : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Women were insulted by opposing the Nari Shakti Vandan Act: Nayab Saini
सीएम महिलाओ को संबो​धित करते हुए। प्रवक्ता
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, महिला आक्रोश मशाल यात्रा में लिया भाग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की महिलाओं का अपमान किया है जिसे मातृशक्ति कभी नहीं भूलेगी।
नगर निगम चुनाव काे लेकर सीएम नायब सिंह सैनी अंबाला सिटी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शहर के अग्रसेन चौक पर महिला आक्रोश मशाल यात्रा में भाग लिया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों ने संसद में महिला आरक्षण बिल को गिराने की कोशिश की और हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से भी दूरी बनाई। यह उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलकर रहेगा।
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं
सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। वहीं इसके बाद सीएम सेक्टर 9 स्थित अग्रवाल भवन में भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में पहुंचे और लोगों को चुनाव के संबंध में संबोधित किया।

सीएम महिलाओ को संबोधित करते हुए। प्रवक्ता

सीएम महिलाओ को संबोधित करते हुए। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed