फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies after coming into contact with high-voltage wire; sister-in-law injured.

Ambala News: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से महिला की मौत, देवरानी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming into contact with high-voltage wire; sister-in-law injured.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

बराड़ा। बराड़ा थाना अंतर्गत आने वाले गांव अधोया हिंदआन में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर लैंटर डालने की तैयारी के दौरान सरिया उठाते समय 35 वर्षीय रीटा पत्नी सुभाष हाईवोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आ गईं। इस हादसे में रीटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी देवरानी रितू करंट के झटके से बेहोश हो गईं, जिन्हें गंभीर हालत में एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष अपने नए मकान का निर्माण करवा रहे थे, जिसका शनिवार को लैंटर डाला जाना था। इसकी तैयारियों के चलते शुक्रवार को छत पर सरिए का जाल बांधा गया था। शाम के समय जब बचा हुआ सरिया छत पर चढ़ाया जा रहा था, तब रीटा सरिया उठाने लगीं। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में सरिया आ गया, जिससे रीटा गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके पास ही खड़ी उनकी देवरानी रितू भी करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रीटा को मृत घोषित कर दिया। मृतका रीटा के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं जबकि उनके पति सुभाष दुकान चलाते हैं। बराड़ा थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल, मुलाना के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में कार्रवाई और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed