फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A mistake by the PPP deprived a poor family of their rations.

Ambala News: पीपीपी की एक गलती ने छीना गरीब परिवार का राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A mistake by the PPP deprived a poor family of their rations.
परिवार पहचान पत्र दिखाती महिला गोमती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। परिवार पहचान पत्र में दर्ज एक गलत जानकारी अब एक गरीब परिवार के लिए जी का जंजाल बन गई है। छावनी के सेक्टर-34 की रहने वाली गोमती अपनी जाति दुरुस्त करवाने के लिए पिछले एक साल से दफ्तरों के चक्कर काट रही थीं। जाति में सुधार तो दूर, प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि उनके बीपीएल राशन कार्ड से परिवार के तीन सदस्यों के नाम ही काट दिए गए।
पीड़ित महिला गोमती ने बताया कि वह अनुसूचित जाति (से संबंध रखती हैं, लेकिन पीपीपी में गलती से उनकी जाति सामान्य दर्ज हो गई। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए वह एक साल से पटवारी, तहसील और नगर परिषद दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, लेकिन कागजों में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

-------
राशन लेने डिपो पहुंची तो उड़े होश
दो दिन पहले जब गोमती डिपो से राशन लेने पहुंचीं, तो उन्हें नाम कटने का पता चला। डिपो धारक ने बताया कि राशन कार्ड से उनका, उनके पति और बेटे का नाम हटा दिया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनके आधार कार्ड पर अंबाला कैंट का ही पूरा पता दर्ज है। इसके बावजूद बिना किसी ठोस कारण के उनके नाम सूची से खारिज कर दिए गए। महिला ने बताया कि उनके पति दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं परिवार पूरी तरह बीपीएल राशन पर निर्भर था। अब राशन बंद होने से उनके सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

पीपीपी में महिला उसके पति और बच्चे का नाम क्यों कटा है इस बारे में पोर्टल पर चैक करके ही बताया जा सकता है।
- रजत जैन, क्रिड विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed