{"_id":"6ac954560df640862a06eb66","slug":"ambala-citys-grain-market-is-the-slowest-in-terms-of-lifting-operations-the-situation-is-dire-in-rural-areas-as-well-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170994-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उठान में सबसे सुस्त अंबाला सिटी की अनाज मंडी, ग्रामीण इलाकों में भी बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उठान में सबसे सुस्त अंबाला सिटी की अनाज मंडी, ग्रामीण इलाकों में भी बुरा हाल
विज्ञापन
धान से अटी अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक अपने चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन खरीदे गए धान का उठान समय पर न होने से मंडियों की व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। सबसे अधिक बदहाली अंबाला सिटी की अनाज मंडी में देखने को मिल रही है, जहां सही व्यवस्था न बनने के कारण जाम और जगह की किल्लत की स्थिति पैदा हो गई है। यही हाल ग्रामीण इलाकों की मंडियों का भी है।
अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में कुल 2 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इनमें से सरकारी व निजी खरीद एजेंसियों द्वारा 1,29,000 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जबकि 71 हजार मीट्रिक टन धान अभी भी बिकने के इंतजार में मंडी प्रांगणों में खुला पड़ा है।
-- --
84 हजार मीट्रिक टन धान का लगा अंबार
खरीद की तुलना में उठान की रफ्तार धीमी है। अब तक खरीदे गए कुल धान में से केवल 44,784.26 मीट्रिक टन का ही उठान संभव हो पाया है। इसके चलते मंडियों में 84,215.74 मीट्रिक टन धान का स्टॉक जमा पड़ा है। मंडियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है, जिससे अपनी फसल लेकर आ रहे किसानों को ट्रॉलियां खाली करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अंबाला की मंडियों में में आवक, खरीद व उठान मीट्रिक टन में
अंबाला शहर अनाज मंडी में आवक 34,377.24, खरीद 28,600.24 और उठान 18,789.08, मुलाना अनाज मंडी में आवक 24,489.60, खरीद 13,071.79 और उठान 2,090.18, बराड़ा अनाज मंडी में आवक 24,471.24, खरीद 10,508.44 और उठान 210.97, साहा अनाज मंडी में आवक 23,748.65, खरीद 16,725.04 और उठान 6,099.19, अंबाला कैंट अनाज मंडी में आवक 21,683.47 , खरीद 12,858.34 और उठान 6,306.71, नारायणगढ़ मंडी में आवक 19,934.92 , खरीद 15,475.05 और उठान 3,710.36, शाहजादपुर अनाज मंडी में आवक 10,945.30, खरीद 8,392.31 और उठान 2,705.21, तलहेड़ी गुजरां अनाज मंडी में आवक 10,180.40, खरीद 3,645.49 और उठान 228.60, कडासन अनाज मंडी में आवक 9,369.99, खरीद 6,843.23 और उठान 1,129.20, केसरी अनाज मंडी में आवक 4,203.75 , खरीद 2,985.15 और उठान 56.44 और उगाला मंडी में उठान शून्य है। ग्रामीण क्षेत्रों जैसे नन्योला, बेरखेडी, भरेडी कलां, सरदेहडी और उगाला मंडियों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उगाला मंडी में 325.27 मीट्रिक टन धान खरीदे जाने के बावजूद उठान शून्य दर्ज किया गया है।
-- -- -
बराड़ा में भी 10,500 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद के मुकाबले मात्र 210 मीट्रिक टन का उठान हो सका है। किसानों और आढ़ती एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से परिवहन वाहनों की संख्या तुरंत बढ़ाने और उठान कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में फसल को खराब होने से बचाया जा सके।
-- -- -- -