{"_id":"6ac95436d25b3052d203a5d4","slug":"special-train-to-run-between-new-delhi-and-katra-for-navratri-to-operate-today-and-tomorrow-ambala-news-c-36-1-amb1001-170945-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नवरात्र के उपलक्ष्य में नई दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, आज और कल होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नवरात्र के उपलक्ष्य में नई दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, आज और कल होगा संचालन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलती ट्रेन। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नवरात्र और दीपावली-छठ पूजा के त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। यात्रियों के सुरक्षित, सुगम और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर से जयनगर के बीच विशेष फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की है।
उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, आधुनिक एलएचबी/आईसीएफ रैक्स और प्रमुख स्टेशनों पर वाटरिंग व तकनीकी जांच की पुख्ता व्यवस्था की गई है। दीपावली और छठ पर्व पर पंजाब व दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर से जयनगर के बीच 20 फेरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ट्रेन 04652 अमृतसर 16 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 04651 जयनगर 18 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को तड़के 4:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 20 आईसीएफ कोचों वाली यह ट्रेन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, मोरादाबाद, लखनऊ, शाहगंज, बलिया, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
-- -- --
नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से कटरा के लिए दो अलग-अलग तिथियों में आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली से 10 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04086 कटरा से 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे प्रस्थान कर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच (एसी-2 टीयर, एसी-3 टीयर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी) शामिल रहेंगे। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली 11 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 3 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से वापसी में ट्रेन संख्या 04486 का संचालन 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसमें 10 थर्ड एसी , 3 स्लीपर और 3 जनरल कोच सहित कुल 19 कोच होंगे। दोनों ट्रेनें मार्ग में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकेंगी।