{"_id":"6ac9519feb5c85ac8d0c404c","slug":"farmers-raised-the-issue-of-the-26-quintal-paddy-procurement-limit-with-the-agriculture-minister-ambala-news-c-36-1-amb1002-170981-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कृषि मंत्री से किसानों ने 26 क्विंटल धान खरीद की सीमा का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कृषि मंत्री से किसानों ने 26 क्विंटल धान खरीद की सीमा का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
मुलाना की अनाज मंडी में किसानों की बात सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को मुलाना और साहा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच कर अधिकारियों से खरीद, तौल, उठान और भुगतान की व्यवस्था का फीडबैक लिया।
मंडी दौरे के दौरान किसानों ने मंत्री के समक्ष प्रति एकड़ 26 क्विंटल धान खरीद की सीमा का मुद्दा उठाया और पूरी फसल की खरीद की मांग की। किसानों की मांग पर कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि खेत में पैदा हुई किसानों की पूरी धान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी और इसका भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल का उठान तेजी से कराया जाए, ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और अन्य किसानों को असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी मुलाना के सचिव कृष्ण मलिक ने बताया कि मुलाना मंडी में अब तक 5.80 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 3.63 लाख क्विंटल धान की खरीद 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर की जा चुकी है, जबकि 70 हजार क्विंटल धान का उठान हुआ है। इस मौके पर चेयरमैन जसमेर राणा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह, राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान भूपेंद्र कालड़ा समेत कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।