फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women showed their strength in sports competitions

Ambala News: खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women showed their strength in sports competitions
अंबाला सिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेती महिलाएं।
अंबाला सिटी। महिला और बाल विकास विभाग की ओर से ग्रामीण महिलाओं के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराईं। इनमें दो श्रेणियों की महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें 30 वर्ष से कम वाली महिलाएं और 30 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं शामिल रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तरीय विजेताओं के बीच मुकाबले हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने बताया कि 30 वर्ष से कम आयु वाली महिलाओं के लिए 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर साइकिल रेस करवाई गई। इधर 30 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ करवाई गई। विजेताओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। पहले स्थान पर आने वाली महिला को 4100, दूसरे स्थान के लिए 3100 और तीसरे स्थान पर रहने वाली महिलाओं को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
30 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में कोनकपुर की मंजीत कौर प्रथम, अंबली की गीता द्वितीय और ब्राह्म माजरा की सुमन तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में बराड़ा की रीना प्रथम, अंबली की गीता रानी द्वितीय और टुंडली की जवंतरी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 वर्ष से कम आयु वाली महिलाओं की प्रतियोगिताओं 400 मीटर दौड़ में कोनकपुर की महर प्रथम, मोहड़ा की रितिका द्वितीय और गढ़ोली की निधि तीसरे स्थान पर रही। वहीं पांच किलोमीटर साइकिल रेस में टुंडली की काजल प्रथम, खुर्द की चरनजीत द्वितीय और सौंटी की सुनीता तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर दौड़ में कोनकपुर की मेहर प्रथम, गढ़ोली की निधि द्वितीय और मोहड़ा की प्रीति तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed