फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women rush to salons for makeup, discounts on makeup

Ambala News: शृंगार के लिए सैलून में महिलाओं की भीड़, मेकअप में छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Women rush to salons for makeup, discounts on makeup
अंबाला। करवा चौथ में एक दिन शेष है। इससे पहले ही महिलाएं अपने शृंगार को पूरा करने के लिए ब्यूटी सैलून में पहुंच रहीं हैं। त्योहार के चलते महिलाओं ने कई दिन पहले से ही सैलून में बुकिंग करा रखी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं ने अभी से ही मेहंदी भी लगवानी शुरू कर दी है। ब्यूटी सैलून संचालक भी त्योहार के चलते तरह- तरह की छूट दे रहे हैं। बाजार में 2500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपए तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर सहित अन्य सेवाएं भी शामिल हैं। महिलाओं ने कई दिनों पहले ही ब्यूटी सैलून की एडवांस बुकिंग कराई है। व्रत वाले दिन के लिए भी महिलाएं ब्यूटी सैलून में ही तैयार होना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

पैकेज में मेकअप और फेशियल
सैलून संचालक राजेश काकरान ने बताया कि अभी महिलाओं को बुकिंग पर छूट दी जा रही है। काफी बुकिंग भी आ रही हैं, जिससे पूरा दिन व्यस्तता में गुजर रहा है। महिलाएं हेयर ट्रीटमेंट सहित अन्य कार्यों को कराने आ रही हैं। अंबाला सिटी में सैलून संचालिका रिया ने बताया कि महिलाओं के लिए तीन से चार दिन पहले ही फेशियल के सेशन शुरू हो जाते हैं। तीन से चार सेशन के बाद व्रत से एक दिन पहले महिलाओं का फाइनल फेशियल किया जाता है। उन्होंने बताया कि सैलून में तीन से चार तरह से पैकेज बेचे जा रहे हैं। इनमें दामों के आधार पर सुविधाएं दी जा रही है। इसके साथ ही व्रत के दिन फुल ड्रैसेज सजावट भी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेकअप का चलन अधिक
बाजार में विभिन्न सैलून में आज कल एचडी वाटरप्रूफ मेकअप अधिक चलन में है। महिलाओं को पूरा दिन व्रत रखना पड़ता है। इसलिए यह मेकअप 12 घंटों तक बरकरार रहता है। वहीं महिलाओं में क्लाउड मेकअप की भी अधिक मांग है। इसमें चेहरे की बनावट के आधार पर सुंदरता को निखारा जाता है। इसके साथ ही नो मेकअप वाला मेकअप भी महिलाओं की पसंद में शामिल है। इसमें हल्का मेकअप ही किया जाता है। इससे चेहरे पर सामान्य निखार आ जाता है और अधिक समय भी खराब नहीं होता। इसके साथ ही पिस्टल मेकअप भी चलन में है। इसमें आंखों की सुंदरता पर अधिक जोर दिया जाता है। डेवी मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed