{"_id":"68f5446df34f5ba197069314","slug":"womans-purse-stolen-from-new-delhi-katra-vande-bharat-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-151690-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन
अंबाला। नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। लुधियाना के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली निशा सिंह की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।
निशा सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को वह ट्रेन नंबर 22487 में नई दिल्ली से लुधियाना तक सफर कर रही थीं। जब ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने सीट पर रखे उनके बैग को चोरी कर लिया। बैग में सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट, हीरे की अंगूठी, कपड़े व अन्य सामान था।
महिला यात्री ने बताया कि शाम लगभग 5:30 बजे ट्रेन अंबाला पहुंची थी, जब यह घटना हुई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस में लगे कैमरों को खंगाला जाएगा ताकि यह जानकारी मिल सके कि ट्रेन में ही तैनात किसी कर्मचारी ने इस चोरी को अंजाम दिया है या फिर बाहर से कोई व्यक्ति चोरी करने की नीयत से ट्रेन में सवार हुआ था। संवाद