फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman's purse snatcher arrested

Ambala News: महिला का पर्स छीनने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse snatcher arrested
अंबाला। थाना महेशनगर में दर्ज स्नैचिंग के मामले में सीआईए-2 की टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान उत्तरप्रदेश के हसरतपुर निवासी अमन और सरसेहड़ी गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने दो जून 2024 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो जून को एकता विहार के पास बाइक सवार युवकों ने उसका नकदी और दस्तावेज से भरा पर्स छीन लिया था।
विज्ञापन

पंजोखरा में व्यक्ति से मारपीट करने वाला काबू
अंबाला। थाना पंजोखरा में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी टुंडली गांव निवासी परमवीर सिंह उर्फ पीरू को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता टुंडली गांव निवासी जगजीत सिंह ने 23 मार्च को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 मार्च को पंजोखरा वाल्मीकि मंदिर के पास आरोपी परमवीर उर्फ पीरू व अन्य ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का अपराधिक कार्य किया था।
विज्ञापन

घर में घुसकर तोड़फोड़ व महिला से र्दुव्यवहार करने वाला गिरफ्तार

अंबाला। थाना सदर अंबाला में दर्ज मारपीट, महिला र्दुव्यवहार-अपहरण, तोड़फोड़ करने व स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने पटियाला के चिड़वा गांव निवासी गुरविंद्र सिंह को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता नरेश विहार निवासी करनैल सिंह ने एक जून 2024 को थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 31 मई को आरोपी गुरविंद्र सिंह और अन्य ने उसके घर में घुस कर हमला किया था। महिला से अभद्रता और अपहरण, फोन ले जाने, तोड़फोड़ करने और चेन छीन कर ले जाने का अपराधिक कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed