फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman injured in car collision

Ambala News: कार की टक्कर से महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in car collision
अंबाला। महेश नगर स्थित मधुकर भारती अस्पताल के निकट खरीदारी करने निकली महिला को कार ने टक्कर मार दी। महेश नगर थाना पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शास्त्री नगर निवासी सौरभ आनंद ने वे बताया कि 14 मार्च को 9 बजे पिता विनोद आनंद व माता अनीता आनंद के साथ वी- टू मॉल में खरीदारी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वे मधुकर भारती अस्पताल के पास पहुंचे तो उनके पिता सड़क पार कर आगे निकल गए। इसके बाद जब माता अनीता आनंद सड़क पार कर रही थीं तो ब्रह्मकुमारी चौक की तरफ से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला को आनन-फानन रोटरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला के दोनों कोहनियों, घुटनों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed