{"_id":"6629f87369922d026b093ed6","slug":"woman-health-deteriorated-during-labor-in-ambala-referred-to-chandigarh-delivery-near-dappar-toll-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: प्रसव के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, चंडीगढ़ किया रेफर; दप्पर टोल के पास एंंबुलेंस में हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: प्रसव के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, चंडीगढ़ किया रेफर; दप्पर टोल के पास एंंबुलेंस में हुई डिलीवरी
Thu, 25 Apr 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:00 PM IST
सार
अंबाला के खानपुर लबाना गांव निवासी महिला की प्रसव पीड़ा उठाने पर बुधवार को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंची थी लेकिन सांस में दिक्कत होने के कारण डिलीवरी होने में खतरा था। इसलिए अस्पताल से महिला को चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया था। दप्पर टोल के पास ईएमटी को एंबुलेंस को डिलीवरी करवानी पड़ी।
विज्ञापन
बच्ची की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल से रेफर हुई गर्भवती महिला ने दप्पर टोल के पास एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। बुधवार देररात को ईएमटी मुकेश ने दप्पर टोल प्लाजा के पास ही दर्द से कराह रही महिला को जांचा और तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करवानी पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, अंबाला के खानपुर लबाना गांव निवासी मोनिका प्रसव पीड़ा उठाने पर बुधवार को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंची थी लेकिन सांस में दिक्कत होने के कारण डिलीवरी होने में खतरा था। इसलिए अस्पताल से महिला को चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया था। एंबुलेंस में जैसे ही दप्पर टोल के पास पहुंचे तो अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
विज्ञापन
ऐसे में ईएमटी ने एंबुलेंस को रुकवाकर महिला को जांचा। तबीयत काफी बिगड़ने के कारण डिलीवरी करवानी पड़ी। करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस रोककर डिलीवरी करवाई और नाड़ काटने के बाद बच्ची को अलग किया। दोनों की हालत सही होने पर उन्हें चंडीगढ-32 पहुंचाया। बता दें कि ईएमटी मुकेश अभी तक छह बार एंबुलेंस में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवा चुका है। महिला मोनिका के पास पहले एक बेटा व बेटी थी। यह तीसरा बच्चा था।
विज्ञापन