फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies due to bull thrashing

सांड के पटकने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bull thrashing
बराड़ा के गांव उगाला में सांड़ ने एक 65 वर्षीय महिला को उठाकर पटक दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। गांव में घूम रहे बेसहारा गोवंश के आए दिन हमला करने की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने बेसहारा गोवंशों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव उगाला निवासी 65 वर्षीय चमेली देवी के बेटे संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपावली की रात करीब 9 बजे उसकी माता चमेली देवी घर से किसी काम के लिए निकली थी। इस दौरान एक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल सांड को डंडों और ईंट पत्थरों से खदेड़ा। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को डाक्टर के पास ले गए। तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप शर्मा, चरणजीत वर्मा, प्रमोद कुमार, विक्रम शर्मा व अमित जैन ने बताया कि गांव में काफी संख्या में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। जो हर रोज किसी न किसी को घायल कर देते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में बेसहारा पशुओं के साथ बंदरों की भी भरमार है। प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी के कारण हुए हादसे से ग्रामीणों में काफी रोष है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहे बेसहारा गोवंश
जिले भर में बेसहारा गोवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये पशु गली-मोहल्लों के अलावा शहर की मुख्य सड़कों और हाईवे पर बैठे रहते हैं और कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसक बावजूद अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं अधिकारियों के मुताबिक गोशालाओं में जगह की कमी है। वे जगह की तलाश कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक प्रशासन के पास बेसहारा पशुओं से निपटने के लिए कोई ठोक योजना नहीं है। इसके अलावा चोटिल गोवंशों के उपचार के लिए भी समाजसेवी संस्थाएं भी सहारा बन रही है।

-----------
बेसहारा गोवंश की टक्कर से टूट गया था कूल्हा
31 अगस्त 2021 को भी अंबाला शहर के गांव जलबेहड़ा में एक बेसहारा गोवंश ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। 61 वर्षीय परमजीत कौर घर के बाहर काम से गई थी। अभी गली में ही थी तभी बेसहारा गोवंश आया पटक दिया। महिला के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इसके अलावा पेट में सींग भी मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed