फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman burnt in fire after explosion in cloth market, condition critical

Ambala News: कपड़ा मार्केट में धमाके के बाद आग से झुलसी महिला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in fire after explosion in cloth market, condition critical
अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट के पास शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जोरदार धमाके के साथ एक महिला आग में गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन किस विस्फोटक की वजह से धमाका हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी नंबर दो के प्रभारी राजेंद्र सैनी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब नौ बजे कपड़ा मार्केट में धमाके की सूचना मिली थी, जिसमें महिला बुरी तरह से जल गई है। उसकी पहचान नदी मोहल्ला निवासी निधि-35 के रूप में हुई है। लोगों की मदद से पहले महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस अधिकारी चंडीगढ़ पीजीआई में महिला के बयान लेने के लिए पहुंचे, मगर महिला की हालत काफी खराब थी। वेंटीलेटर पर होने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला का 80 प्रतिशत शरीर आग से झुलस चुका है। चिकित्सक ने फिलहाल महिला को बयान देने के लिए अनफिट बताया है। महिला के होश में आने पर ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर जाकर विस्फोटक सामग्री का पता लगाया का प्रयास किया, लेकिन टीम को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे कि धमाके की वजह पता चल सके। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद महिला आग की लपटों से गिरी हुई दिखी थी। महिला के पति अश्वनी ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed