{"_id":"6102f9518ebc3e584968a8f7","slug":"woman-attacked-her-father-and-daughter-with-sticks-and-bricks-case-filed-against-four-including-husband-ambala-news-knl781995108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उसके पिता और बेटी पर डंडे और ईंटों से हमला, पति सहित चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उसके पिता और बेटी पर डंडे और ईंटों से हमला, पति सहित चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
महिला उसकी बेटी और पिता पर डंडों व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। कैंट थाना पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला सरिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति जगदीश से मनमुटाव चल रहा है। इसीलिए वह अपने पिता के घर बाल्मीकि बस्ती बीसी बाजार में अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही है। घर के पास ही उसका ससुराल भी है। सरिता ने बताया कि वह आर्मी पब्लिक स्कूल में दिव्यांग बच्चों की देखरेख का काम करती है। वह लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक के घर काम भी करती है। 21 जुलाई को लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक उसे काम के बाद घर छोड़ने के लिए बाल्मीकि बस्ती आए थे। तभी जगदीश मौके पर पहुंच गया। उसने विवेक से हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसने बीचबचाव करना चाहा तो जगदीश ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी सोने की चेन व मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान उसकी दोनों बेटियां और उनके नाना सोमप्रकाश भी मौके पर आ गए। इस दौरान आरोपी जगदीश मौके से फरार हो चुका था।
वह कुछ ही देर में अपनी मां आशा, भाई शुभम, शुभम की पत्नी अंजली के साथ मौके पर पहुंचा। इनके हाथों में डंडे थे। आते ही जगदीश ने सोमप्रकाश के सिर में डंडा मारा और शुभम ने भी वार कर दिया। सोमप्रकाश जमीन पर गिर पड़ा। दोनों महिलाओं ने पीड़ित सरिता के मुंह पर ईंट मारी। सरिता की छोटी बेटी रिधिमा को भी चोटें आई। पीड़ित महिला और बच्चियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए। महिला ने आरोप लगाए कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तो उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।