फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   With the intention of robbery, the young man entered the house and stabbed the teacher couple with a knife, the woman was serious

लूट के इरादे से युवक ने घर में घुस शिक्षक दंपती को किया चाकू से प्रहार,महिला गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
With the intention of robbery, the young man entered the house and stabbed the teacher couple with a knife, the woman was serious
अंबाला। लूट के इरादे से युवक ने पंजाबी मोहल्ला में बुजुर्ग शिक्षक दंपती के घर में घुस कर चाकुओं से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया। गंभीर रुप से घायल महिला शिक्षक को नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में दाखिल कराया गया है और उनकी गर्दन पर पांच टांके लगाये गये हैं। वहीं महिला के दिव्यांग शिक्षक पति भी मामूली रुप से जख्मी हैं और इस घटना के बाद दहशत में हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना अंबाला कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाबी मोहल्ला छावनी क्षेत्र में मेहता ट्यूशन का अच्छा खासा नाम है। यहां वर्षों से दिव्यांग शिक्षक विनय मेहता और उनकी धर्मपत्नी अनुजा मेहता बच्चों को पढ़ा रहे हैं। पता चला है कि सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे पंजाबी मोहल्ला स्थित मेहता दंपती के घर में एक युवक आया था। उसने ट्यूशन से संबंधित बातचीत करने कुछ ही क्षण बात चाकू निकाला और हमला कर दिया। इस घटनाक्रम के दौरान और क्या कुछ हुआ,इसकी ज्यादा जानकारी अभी पुलिस को भी नहीं मिली है, क्योंकि चीख पुकार और शोरगुल होते ही हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जबकि संबंधित थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम पूछताछ और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है, ताकि युवक के आने जाने का सही समय और उसकी पहचान और वाहन की कोई जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस दंपती ने सोमवार शाम छह बचे आखिरी बैच की छुट्टी की थी। इसके बाद ही कोई युवक इनके पास ट्यूशन की बात करने आया था। थाना कैंट के एसएचओ नरेश कुमार का कहना है कि घायल महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है,जबकि हमले में मामूली रुप से घायल हुए उनके बुजुर्ग पति से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इस घटना के बाद वह काफी घबराए हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिला के होश में आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। क्या इस घटनाक्रम के दौरान कोई सामान नगदी या जेवर की लूट हुई है ? इस सवाल के उत्तर में थाना प्रभारी का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन प्रथम दृष्टया वारदात इसी इरादे से अंजाम दी गई प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed