फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When the village went to Chaudhar, problems surrounded, now hope from the new government

गांव की चौधर गई तो समस्याओं ने घेरा, अब नई सरकार से उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
When the village went to Chaudhar, problems surrounded, now hope from the new government
सामुदायिक केंद्र में उगी घास - फोटो : Ambala
बराड़ा। चार हजार की जनसंख्या वाले सूभरी गांव में पंचायती चुनाव को लेकर ग्रामीणों की बैठकें शुरू हो गई हैं। 2800 वोटर अपने मतदान से पहले सरपंच से गांव में विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी मानें तो पंचायत का कार्यकाल पूरा होते ही समस्याओं का अंबार लग गया। श्मशान घाट में घास उग गई तो नालियों में गंदगी भर गई। कम्यूनिटी सेंटर बदहाल हो गया। गांव में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। इसके कारण गलियों में अंधेरा रहने लगा है। अब नई ग्राम पंचायत से नए विकास कार्यों की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार गांव का विकास ही चुनावी मुद्दा रहता है लेकिन उसी पर काम नहीं हो पाता। अबकी बार ऐसा नहीं होगा। सबसे पहले इलाके में सुधार जरूरी है तभी गांव से शहरों में जाने वाले परिवारों को रोका जा सकेेगा।
विज्ञापन

सफाई पर हो विशेष ध्यान
नए सरपंच को गांव की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। जिस गांव में साफ सफाई होगी, वहां के ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
-कस्तूरी लाल
फोटो नंबर - 34
गांव में जिम व पार्क जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। इससे युवा शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। साथ ही युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।
-विक्रम कुमार
गांव में पुस्तकालय बने
गांव में पुस्तकालय होना चाहिए, ताकि युवाओं को हमारे महापुरुषों के बारे में जानकारी मिल सके। इससे युवाओं का बौद्धिक विकास होगा।
-मुकेश कुमार
कार्यकाल में विकास कार्य कराए
अपने कार्यकाल में ग्राम सचिवालय, कम्यूनिटी सेंटर, पक्की गलियां, तीन चौपाल, श्मशान घाट का निर्माण, पीने के पानी का ट्यूबवेल, खेतों में जाने वाला सरकारी कच्चा रास्ता पक्का करवाया। गांव में करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए।
विज्ञापन

-निधि सैनी, निवर्तमान सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed