Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When stopped from bursting firecrackers, they returned the next morning and attacked the house.

Ambala News: पटाखे फोड़ने से रोका तो अगली सुबह घर पर आकर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
When stopped from bursting firecrackers, they returned the next morning and attacked the house.
मारपीट में घायल लालू प्रसाद छावनी के नागरिक अस्प्ताल में इलाज कराते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के बंधु नगर में दीपावली की रात एक मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों और महिलाओं ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दीपावली की रात बंधु नगर निवासी लालू प्रसाद के घर के आगे कुछ युवक लगातार बम फोड़ रहे थे। इस बात से परेशान होकर लालू प्रसाद के पिता ओमप्रकाश ने युवकों को घर के आगे बम फोड़ने से मना किया। पिता द्वारा रोके जाने पर युवकों ने विरोध जताया और वहां से चले गए। बढ़ते विवाद को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और बीच-बचराव कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया।
विज्ञापन


मामला उस समय शांत जरूर हो गया था, लेकिन अगली सुबह प्रतिशोध की भावना से वे युवक कुछ महिलाओं के साथ दोबारा लालू प्रसाद के घर के बाहर आ धमके। घर के बाहर खड़े लालू प्रसाद को देखते ही उन लोगों ने उसे दबोच लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने भी उसे नीचे गिरा दिया और जमकर मारपीट की। इस अचानक हुए हमले में लालू प्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed