फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When stopped for bursting crackers outside the house, teacher and family beaten

Ambala News: घर के बाहर पटाखे बजाने पर रोका तो अध्यापक और परिवार को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
When stopped for bursting crackers outside the house, teacher and family beaten
मुलाना। गोला गांव में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को उसके घर के आगे लड़कों को पटाखे बजाने से रोकना मंहगा पड़ गया। युवकों ने घर जाकर परिवार सहित पिटाई कर दी। शोर सुनने के बाद पड़ोसियों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। मुलाना पुलिस ने जयपाल की शिकायत पर सोनू, प्रिंस, सुखा, अंकुश, काजु, अमर, अबु, नीरज, संदीप, सिटू व उसकी माता नेहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोला गांव के रहने वाले जयपाल ने बताया कि वह गांव में ही सरकारी स्कूल का अध्यापक है। 29 अक्तूबर को रात करीब आठ बजे वह घर पर परिवार के साथ था। उस दौरान उसके घर के सामने कुछ लड़के पटाखे बजाने लगे। जिसका प्रदूषण उसके घर में आ रहा था। लड़कों को पटाखे बजाने से मना किया तो उन्होंने घर आकर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते पत्नी लक्ष्मी, बेटे रोहित व मोहित के साथ मारपीट की। घायलों को उपचार के लिए मिल्ट्री अस्पताल कैंट में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed