फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When he did not send his wife, he fired bullets on his mother-in-law

Ambala News: पत्नी को नहीं भेजा तो सास पर चलाईं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
When he did not send his wife, he fired bullets on his mother-in-law
सिटी नागरिक अस्पताल में घायल अंग्रेजो देवी से पूछताछ करते हुए पुलिस अ​धिकारी। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव मंडौर में पत्नी को लेने आए युवक ने अपनी ही सास पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली छूकर निकल गई और महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायल महिला को उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

महिला की पहचान अंग्रेजो देवी के रूप में हुई है। अंग्रेजो देवी ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर ने वर्ष 2021 में सद्दोपुर निवासी जशनप्रीत सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही जशनप्रीत उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लग गया। इसी दौरान कई बाद जशनप्रीत ने मनप्रीत के साथ मारपीट भी की। इन्हीं बातों से तंग आकर अंग्रेजो देवी बीती 13 जनवरी को अपनी बेटी को मंडौर लेकर आ गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे दामाद जशनप्रीत बेटी को लेने के लिए आया था। इस दौरान घर में उसका बेटा, जेठानी और सास मौजूद थी। जब अंग्रेजो ने बेटी को ससुराल भेजने से मना किया तो जशनप्रीत ने अंग्रेजो देवी के साथ बहस करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसने बंदूक से सास पर दो फायर कर दिए और वहां से अपनी कार में फरार हो गया। अंग्रेजो देवी को एक गोली छूकर निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजोखरा थाना से जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि उन्हें एक बजे सूचना मिली थी कि महिला पर उसके दामाद ने गोली चला दी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां से एक खोल और बंदूक भी बरामद हुई है। महिला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही बंदूक की वैधता की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed