फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat was stolen from a government warehouse, the minister caught

सरकारी गोदाम से चोरी हो रहा था गेहूं, मंत्री ने पकड़ा

Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wheat was stolen from a government warehouse, the minister caught

सरकारी एजेंसी हैफेड के गोदाम से मिलीभगत के चलते गेहूं की चोरी हो रही है। इस गेहूं को ट्रालियों में शातिराना अंदाज में छिपाकर ले जाया जाता है। ट्राली के नीचे तो साफ और अच्छी गेहूं की बोरियां रख दी जाती है, जबकि उसके ऊपर सड़ी हुई गेहूं की गंदगी बोरियां लाद दी जाती है। उसके बाद ट्राली रवाना हो जाती है और बाहर जाकर दलालों के माध्यम से इस गेहूं को बेच दिया जाता है।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज खेल का खुलासा सोमवार को अंबाला कैंट के हैफेड गोदाम में अचानक पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री विक्रम यादव के छापे के दौरान हुआ। मंत्री ने इस सरकारी गेहूं की चोरी को न केवल रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि सरकारी गेहूं की चोरी का ये खेल जब मंत्री को समझ में आया तो वे दंग रह गए। उन्होंने तुरंत मौके पर एसडीएम शक्ति सिंह को तलब कर लिया और एफआईआर दर्ज करवाकर आगामी जांच कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री के निर्देश पर तुरंत प्रभाव से गोदाम इंचार्ज और गोदाम सिक्योरिटी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है, जबकि हैफेड एजेंसी के डीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंत्री ने इस दौरान गांव मानकपुर व मोटा माजरा में स्थित हैफेड के गोदामों का भी निरीक्षण किया और भंडारण किये गये अनाज की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने ऐसे पकड़ी सरकारी गेहूं की चोरी
इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने अंबाला स्थित हैफेड के गोदाम के प्रांगण में ट्रैक्टर-ट्राली में लदे हुए पुरानी खराब गेहूं की बोरियों की भी चेकिंग की। मंत्री ने चेकिंग के दौरान रंगे हाथों ट्रैक्टर में लोड 37 अच्छी गेहूं की बोरियों को पकड़ा। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैक्टर पर लदी समस्त बोरियों की चेकिंग की, जिसमें 21 बोरियां पुरानी खराब गेहूं की जिन्हें गड्ढे में दबाने के लिए ट्राली मे लोड किया हुआ था और खराब गेहूं की बोरियों के नीचे 37 बोरियां अच्छी गेहूं की भी लोड पाई गई जिन्हें मार्केट में बेचा जाना था। उन्होंने मौके पर ही इसकी सूचना उपायुक्त अंबाला और पुलिस को दी। इस मौके पर एसडीएम अंबाला कैप्टन शक्ति सिंह मौके पर पहुंच गए।

मंत्री बोले, अंबाला में ही क्यों सड़ता है सबसे ज्यादा गेहूं?
सहकारिता मंत्री ने कहा कि उन्होंने हैफेड के गोदाम का दौरा इस उद्देश्य से किया था कि पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए डीएपी व यूरिया खाद का स्टॉक उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जितना गेहूं का नुकसान होता है उतना ही नुकसान केवल अंबाला जिले में गेहूं का होता है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी खराब गेहूं की बोरियों के साथ नई गेहूं की बोरियां भी लोड पाई गई, जिन्हें मार्केट में बेचने के उद्देश्य से प्राइवेट लेबर से गेहूं को लोड ट्राली में करवाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि डैमेज गेहूं के 376 कट्टों रिकार्ड के अनुसार थे, जिन्हें लोड करने के उपरांत बाहर किसी गड्ढे में दबाया जाना था, लेकिन इन 21 खराब गेहूं की बोरियों के साथ नई गेहूं की 37 बोरियां भी बेचने के उद्देश्य से लोड की गई पाई गई। उन्होंने उपायुक्त को उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इसके साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की गई जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद प्राइवेट कर्मचारियों व ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

-------
ये बहुत ही गंभीर मामला है, इस मामले में मंत्री महोदय ने जांच के आदेश दिए हैं। जबकि फिलहाल इस मामले में गोदाम इंचार्ज, गोदाम सिक्योरिटी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि हैफेड के डीएम से भी स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। इतना ही नहीं पुलिस को इस मामले में गोदाम इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज करने के भी आदेश दिए जा चुके हैं।
-कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed