फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat procurement started after seven days

Ambala News: सात दिन बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started after seven days
अनाज मंडी नारायणगढ में गेहूं की खरीद के समय मौजूद अधिकारी और आढ़ती। संवाद - फोटो : kathua
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में एक सप्ताह बाद सोमवार से गेहूं की खरीद का काम शुरू किया। सोमवार को अंबाला सिटी, नारायणगढ़, बेरखेड़ी, नन्यौला और बराड़ा सहित चार मंडियों में कुल 5230 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
विज्ञापन

अभी तक मंडियों में उठान की व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। विभाग को अभी तक उठान अनुबंध के लिए मंजूरी नहीं मिली है। जिले की 15 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिला अंबाला में अभी तक कुल 30465 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी हैं। इसमें से सिर्फ 5230 क्विंटल गेहूं की खरीद पूरी हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य शुरू होना था। अभी तक मंडियों में गेहूं की आवक कम होने व नमी की मात्रा बढ़ने के कारण खरीद का शुरू नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी का नाम कुल आवक सोमवार को हुई खरीद
अंबाला सिटी 1980 क्विंटल 1330 क्विंटल
नन्यौला 230 क्विंटल 230 क्विंटल
बराड़ा 2670 क्विंटल 1450 क्विंटल
नारायणगढ़ 3890 क्विंटल 1300 क्विंटल
बेरखेड़ी 980 क्विंटल 580 क्विंटल
91 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बिजाई

इस बार जिला अंबाला में बंपर पैदावार की उम्मीद है। जिले में कुल 91 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हुई है। तापमान भी अब अनुकूल रहा है। जिसका गेहूं पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कृषि अधिकारियों का कहना है कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक पैदावार होने की उम्मीद है।

फोटाे- 35
पहले दिन हुई 1300 क्विंटल गेहूं की खरीद
नारायणगढ़। सोमवार को अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई। पहले दिन हैफेड द्वारा खरीद की गई। जिसमें नारायणगढ़ मंडी में 1300 क्विंटल और बेरखेड़ी अनाज मंडी में गेंहू 580 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई । मार्केट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैफेड द्वारा तथा मंगलवार, वीरवार, शनिवार तथा रविवार को वेयर हाउस द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी

अनाज मंडी नारायणगढ में गेहूं की खरीद के समय मौजूद अधिकारी और आढ़ती। संवाद

अनाज मंडी नारायणगढ में गेहूं की खरीद के समय मौजूद अधिकारी और आढ़ती। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed