फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat not delivered, commission agents strike in three markets

Ambala News: नहीं पहुंचा गेहूं, तीन मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Wheat not delivered, commission agents strike in three markets
अंबाला। कमिशन बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर सोमवार को आढ़तियों ने जिले की मंडियों में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को साहा, बराड़ा और नारायणगढ़ की अनाज मंडियों में आढ़तियों ने रोष जताया। अंबाला शहर, छावनी, शहजादपुर, मुलाना की अनाज मंडियों में आढ़तियों ने धरना नहीं दिया।
विज्ञापन

सोमवार को खरीद के पहले दिन मंडियों में गेहूं नहीं पहुंचा। अभी तक गेहूं पूरी तरह से पका नहीं है। इसलिए बिक्री में समय लग सकता है। सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शहर नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धुन्नी चंद ने कहा कि मंगलवार से अंबाला शहर नई अनाज मंडी में धरना शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को आढ़ती एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्येक मार्केट कमेटी के कार्यालय में दो घंटों तक प्रदर्शन करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

साहा : मांगों पर बरसे आढ़ती
साहा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष दो घंटों तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोमनाथ ढकोला ने कहा कि पांच अप्रैल तक वे अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान मंडी में गेहूं नहीं पहुंचा। इस मौके पर आढ़ती श्याम सिंह राणा, पूर्व प्रधान अमरीक सिंह, नीरज शर्मा, बाबू राम ,अनिल छाबड़ा और सुभाष श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारयाणगढ़: प्रदेश एसोसिएशन के निर्देशों पर बनेगी रणनीति
नारायणगढ़ मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष दो घंटे का सांकेतिक धरना देते हुए रोष प्रकट किया। यह सभी कार्यक्रम हरियाणा राज्य कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के निर्देशानुसार किया गया। आढ़तियों का कहना था कि सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली फसलों पर पिछले लगभग पच्चीस वर्षों से उन्हें ढाई प्रतिशत प्रति क्विंटल आढ़त मिलती आ रही है, जो कि दो वर्ष पूर्व भाजपा सरकार ने उसे काफी कम कर दिया। अब आढ़तियों को धान पर एकमुश्त 45 रुपये 88 पैसे प्रति क्विंटल तथा गेहूं पर 46 रुपये प्रति क्विंटल देनी शुरू कर दी थी। इससे आढ़तियों में भारी रोष व्याप्त है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान योगिन्द्र मोहन ने बताया कि यह सांकेतिक धरना पांच दिन तक लगातार चलता रहेगा। इसके उपरांत प्रदेश की एसोसिएशन की ओर से जो भी आदेश आएगा उसके अनुसार आगामी कार्रवाई होगी।

बराड़ा : चुनाव से पहले भी देंगे धरना
बराड़ा में पहले दिन गेहूं नहीं पहुंची। वहीं आढ़तियों ने दो घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान कंवरजीत सिंह विर्क ने बताया कि संघ ने एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक निरंतर तथा इसके बाद चुनाव से पूर्व 15 से 25 मई तक 10 दिन के लिए धरना देने का निर्णय किया है। आढ़तियों का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मानती तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे।
इन मांगों पर आढ़ती दे रहे धरना

- एमएसपी के तहत सरसों और सूरजमुखी की खरीद भी आढ़तियों के माध्यम की जाए।

- आढ़तियों के कमिशन को प्रति क्विंटल की जगह दोबारा अढ़ाई प्रतिशत प्रति क्विंटल किया जाए।
- फसलों के भुगतान के लिए किसानों को आढ़तियों का भी विकल्प दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed