फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat has filled the markets, but farmers' pockets are still empty

Ambala News: गेहूं से सुनहरी हुई मंडियां, किसानों की जेबें अब भी खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wheat has filled the markets, but farmers' pockets are still empty
अंबाला सिटी। अंबाला जिले की मंडियों में आए दिन गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। जिले की 15 मंडियों में अभी तक 146725 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 87774 क्विंटल गेहूं की खरीद का कार्य पूरा किया जा चुका है। एजेंसियों की तरफ से खरीद का कार्य तो शुरू हो गया है लेकिन अभी तक मंडियों से गेहूं का उठान शुरू नहीं हुआ है। इस कारण 1400 से अधिक किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। हालांकि नियमानुसार 72 घंटों के भीतर किसानों को भुगतान करने का प्रावधान है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से अभी तक उठान के लिए अनुबंध नहीं लगाया गया है। जिस कारण मंडियों में उठान लंबित है। उठान के बाद जे फॉर्म कटने के बाद ही किसान के खाते में भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन


------------
अनुबंध के बढ़े दाम
उठान व लेबर के दाम बढ़ने के कारण फाइल को मंजूरी के लिए निदेशालय स्तर की कमेटी के पास भेजा गया है। प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत तक दाम बढ़ने पर उपायुक्त तो वहीं इससे अधिक दाम होने पर निदेशालय स्तर पर मंजूरी मिलती है। मंजूरी में देरी के कारण अनुबंध भी नहीं हो पाया है। बुधवार तक उठान का अनुबंध नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन

--------------
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गेहूं के उठान के बारे वीसी ली। इसमें उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्त को गेहूं उठान संबंधी कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों को गेहूं खरीद के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अभी तक इतनी हुई आवक
अभी जिले की 15 मंडियों में कुल 146725 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 87774 क्विंटल गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। तो वहीं अभी तक 58951 क्विंटल गेहूं की खरीद लंबित है। इसके साथ ही किसी भी मंडी में अभी तक उठान का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed