{"_id":"67fd60b649422e62f5035d75","slug":"wheat-arrivals-increased-in-the-markets-drying-space-is-less-ambala-news-c-36-1-ame1006-140908-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक, सुखाने की जगह कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक, सुखाने की जगह कम
विज्ञापन
अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी से बोरियां उठाते हुए श्रमिक। संवाद
अंबाला सिटी। मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे गेहूं को रखने के लिए जगह का इंतजाम करना खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए चुनौती बन गई है।
इसी कारण विभाग को गेहूं रखने के लिए राइस मिलरों के दरवाजे खटखटाने पड़े हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सिटी के पांच राइस सैलर में गेहूं रखने के लिए अनुबंध किया है। मगर गेहूं की आवक को देखते हुए यह जगह कम रहेगी। अभी तक जिला अंबाला में सात लाख क्विंटल गेहूं की आवक पूरी हो चुकी है। उसमें से अभी तक 20 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। इस कारण मंडियों में गेहूं सुखाने के लिए जगह की कमी हो रही है।
हुड्डा ग्राउंड में भी नहीं मिली जगह
प्रत्येक वर्ष मंडियों में आवक अधिक होने के कारण गेहूं को हुड्डा ग्राउंड में सुखाया जाता है। इतना ही नहीं वहीं पर तुलाई का काम भी होता है, लेकिन इस बार हुड्डा विभाग की ओर से यहां पर गेहूं रखने की अनुमति नहीं है। जिसके लिए विभाग की ओर से मंडी सचिव को पत्र भी जारी हो चुका है।ऐसे में जगह की कमी किसानों के लिए भी बड़ी मुसीबत बनेगी।
विज्ञापन
उठान में लानी होगी तेजी
एजेंसियों द्वारा 11 दिन देरी से उठान का कार्य शुरू किया गया है। इसी कारण उठान बहुत धीमा है। जबकि आवक रोजाना बढ़ रही है। जिले की 15 मंडियों में रोजाना करीब एक लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो रही है। बीते दिनों मौसम में बदलाव के चलते कटाई का कार्य थोड़ा प्रभावित हुआ था, लेकिन अब फिर से पहले की तरह कटाई का कार्य शुरू हो गया है।
अभी तक मंडियों में गेहूं की यह स्थिति
जिला अंबाला की 15 मंडियों में अभी तक नौ लाख 37 हजार 31 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। तो वहीं पांच लाख 53 हजार 418 क्विंटल गेहूं की खरीद का कार्य पूरा हो चुका है। अगर उठान को देखें तो अभी तक एक लाख 630 क्विंटल का उठान पूरा हो चुका है।