फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat arrival 956 metric tons, purchase pending

Ambala News: गेहूं की आवक 956 मीट्रिक टन, खरीद लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrival 956 metric tons, purchase pending
अंबाला सिटी। मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। मगर खरीद और उठान का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से मंडियों से गेहूं उठान का अनुबंध नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रविवार तक जिले की 15 मंडियों में 956 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी मंडी में खरीद का कार्य शुरू नहीं हुआ है। विभाग की ओर से अनुबंध की फाइलें मंजूरी के लिए भेजी गई हैं।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई 91 हजार हैक्टेयर में
इस बार जिला अंबाला में बंपर पैदावार की उम्मीद है। जिले में कुल 91 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हुई है। तापमान भी अब तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। जिसका गेहूं पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। जिस फसल की बिजाई देरी से हुई थी वह अब बिना कमजोर हुए जल्दी पक जाएगी। मौसम के प्रभाव से बीते वर्ष से अधिक फसल की आवक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में इस बाद 15 मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य किया जा रहा है। मंडियों में गेहूं थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही आना शुरू हुई है। रविवार तक अंबाला 207 गेट पास कट चुके हैं। तो वहीं मंडियों में 956 मीट्रिक टन की आवक हुई है। अभी तक अंबाला सिटी मंडी में साढे छह टन, अंबाला छावनी में 30.20 टन , बराड़ा में 82 टन, बरेड़ी कलां में चार टन, बेरखेड़ी में साढे सात टन, मुलाना में 658 टन, नारायणगढ़ में 65 टन, शहजादपुर में 18 टन, तलहेड़ी गुजरान में 47.70 टन और उगाला मंडी में 33 टन गेहूं, सरदेहड़ी मंडी में साढ़े चार टन की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed