{"_id":"64613079cc515c48590f3454","slug":"western-disturbance-suns-heat-moist-due-to-rain-in-may-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3203-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ : मई में हुई बारिश से सूरज की तपिश नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ : मई में हुई बारिश से सूरज की तपिश नम
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। रविवार को मौसम में गर्मी बढ़ने से अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर पहुंच गया। मगर इस बार मई माह में पश्चिमी विक्षोभ की बारिश ने सूरज की तपिश को कम किया। पिछले 12 साल की बात करें तो मई माह अब तक सबसे कम गर्म महीना रहा।
पिछले साल ही 2022 में 15 मई को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री था, लेकिन अबकी बार मई माह में 40.2 डिग्री से ऊपर पारा नहीं गया। इसकी वजह अप्रैल और मई माह के शुरुआत में तीन बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होना रहा। इससे कई बार बारिश हुई। अप्रैल और मई में ही 60 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इसका असर अब तक है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार को फिर चली तेज हवा से पारा ज्यादा नहीं बढ़ा।
आज चलेगी धूल भरी हवा
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 2011 से लेकर अभी तक मई माह की बात करें तो मई अब तक सबसे कम गर्म महीना रहा है। इसकी वजह अप्रैल-मई में कई बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होना रहा। अप्रैल और मई माह में बारिश होने से अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। 15 मई को भी धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
पहली बार 40.2 डिग्री रहा तापमान
रविवार को सुबह से दोपहर तक तेज हवा ने परेशानी बढ़ाए रखी। मई माह में पहली बार 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंचा है। जिससे दोपहर बाद गर्मी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। वहीं, मई माह की बात करें तो पहली बार 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंचा है। इससे पहले बारिश होने की वजह से तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहे थे।
मई महीने में 2011 से लेकर 2022 तक अधिकतम तापमान
साल - मई माह के अधिकतम तापमान
2011 - 41.8
2012 - 44.0
2013 - 45.1
2014 - 42.1
2015 - 42.7
2016 - 43.7
2017 - 43.0
2018 - 44.0
2019 - 44.3
2020 - 44.2
2021 - 41.7
2022 - 44.0
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
14 मई- बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।
15 मई को मौसम साफ रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
16 मई-मौसम साफ रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।-
17 मई को बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।