फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Week celebrated to make mathematics interesting

Ambala News: गणित को रुचिकर बनाने के लिए मनाया सप्ताह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Week celebrated to make mathematics interesting
अंबाला सिटी। जिले के सभी विद्यालयों में दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह को राष्ट्रीय गणित सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा सदन में हुई बैठक के दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला गणित विशेषज्ञ के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में गणित लैब, गणित ज्ञान क्लब के गठन एवं प्रति सप्ताह की गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने बारे एवं पजल कॉर्नर होने के बारे में निर्देश जारी किए। जिला एवं खंड शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस बाबत मॉनिटरिंग करेंगे। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिए और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को चिह्नित करने के लिए 2012 से हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन उनके कार्यों को पहचानता है और उनका जश्न मनाता है।
विज्ञापन

इस गणित सप्ताह के दौरान, गणित विषय को आसानी व बहुत अच्छे रोचक ढंग से सीखने के लिए, सभी गणित अध्यापक विशेष तौर पर सभी बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाएंगे। गणित सप्ताह मनाए का उद्देश्य यह भी है कि सभी विद्यार्थी इस विषय के प्रति सजग हो पाए, सोच पाए और उन के मन से गणित विषय का डर समाप्त हो और उनमें गणित विषय के प्रति विशेष रुचि पैदा हो एवं वह जीवन में सफल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए गणित विषय को विशेष तौर पर रोचक बनाने के लिए उनका स्वयं इन गतिविधियों में शामिल होना बहुत जरूरी है। हमारे जीवन में गणित का बहुत अधिक महत्व है और यह हमारे लिए जरूरी भी है। सुबह उठने से लेकर रात्रि सोने तक हम हर वक्त गणित के साथ ही चलते हैं, गणित महसूस करते हैं, इसी के साथ हम अपना जीवन जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed