फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Web portal launched in the afternoon, relief received

Ambala News: दोपहर बाद चला वेब पोर्टल, मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Web portal launched in the afternoon, relief received
अंबाला। प्राइमरी सर्वर पर काम चलने और सेकेंडरी सर्वर पर वर्क लोड बढ़ने के कारण वेब हेलरिस पोर्टल प्रभावित हो गया है।कभी यह बंद हो जाता है तो कभी धीमी गति के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है। होली पर्व के बाद मंगलवार को भी यही स्थिति थी और बुधवार को भी सुबह तक पोर्टल न चलने से लोग परेशान रहे। खुले कार्यालय में लोग तो पहुंचे लेकिन रजिस्ट्री इंतकाल और जमाबंदी से संबंधित काम नहीं हो रहे थे। दोपहर बाद पोर्टल चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक करते रहे इंतजार
ठरवा गांव निवासी नसीब सिंह ने बताया कि उसने अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह बुधवार को अपने भाई के साथ तहसील में आया तो पता चला कि पोर्टल बंद है। इसके बाद वह दोनों भाई पोर्टल चलने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद पोर्टल चला।
विज्ञापन

नहीं हुई रजिस्ट्री

शाहपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने जमीन खरीदी है। अब उसे इस जमीन की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह तहसील में गवाह के साथ आया था। यहां आने के बाद पता चला कि पोर्टल में दिक्कत आ रही है और बंद पड़ा है। ऐसे में वह घंटों से रजिस्ट्री कराने के इंतजार में बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के साथ करता रहा इंतजार

बाड़ा निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि उसने अपनी जमीन को बेचना है इसके लिए वह अपने भाई नरमैल सिंह के साथ सुबह दस बजे के समय तहसील में आया था। दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करवाने के लिए लेकिन अभी तक नहीं चला।

पोर्टल चलने का कर रहे इंतजार

बब्याल निवासी अनूप सिंह ने बताया कि उसने अपनी खेती की जमीन की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह तहसील में 11 बजे आया था, काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि साइट नहीं चल रही है। घर से आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों को इस पोर्टल का स्थाई समाधान करना चाहिए।



रजिस्ट्री से संबंधित कार्य प्राइमरी और सेकेंडरी सर्वर पर किए जाते हैं। जिसमें से प्राइमरी सर्वर पर काम चल रहा है। जिसके कारण सेकेंडरी सर्वर पर वर्क लोड बढ़ने से पोर्टल बहुत धीमी गति से चल रहा है। वहीं बुधवार को सुबह के समय पोर्टल बंद था।

सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed