फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather is expected to change again after two days

Ambala News: दो दिन बाद फिर मौसम बदलने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Weather is expected to change again after two days
अंबाला सिटी। बारिश और तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। इससे अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। जिले में 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। दोपहर तक बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 मई तक खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल व धूलभरी हवा चलने के आसार हैं, लेकिन 26 मई रात्रि से हवा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। जिससे 27 मई से 29 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed