{"_id":"63f3cb5dc9df0b63db02a60a","slug":"weather-heavy-on-health-increased-patients-of-cough-and-cold-ambala-news-c-18-1-36352-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: सिविल अस्पताल में 1500 की ओपीडी में 400 तक खांसी जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: सिविल अस्पताल में 1500 की ओपीडी में 400 तक खांसी जुकाम के मरीज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बदलते मौसम का असर दिखने लगा है। शहर के सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसमें मुख्य रूप से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज शामिल है। न केवल बड़े बल्कि बच्चों में भी यह समस्या बहुत अधिक आ रही है। केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं, बल्कि प्राइवेट अस्पताल में भी मरीजों की कतार लगी हैं। डॉक्टरों के लिए भी इतने मरीजों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को भी शहर के अस्पताल में यही हालात दिखाई दिए। जहां पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी थी। जहां अस्पताल में अगर 1500 मरीजों की ओपीडी हो रही है तो उसमें से भी 400 से अधिक खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं।
यह भी वह मरीज है। जिन्हें केमिस्ट से दवाई लेने के बाद भी आराम नहीं मिला है। मुख्य रुप से मेडिसिन और बच्चों के डॉक्टर के कमरों के बाहर भीड़ दिखाई दी। स्थिति यह थी कि डॉक्टरों के आने से लेकर डॉक्टर के जाने तक मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। वहीं, डॉक्टरों की ओर से मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
बदलते मौसम में बरतें सावधानी
एसएमओ डॉक्टर संजय ने बताया कि बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से बीमारी हावी नहीं हो सकती। इसके लिए अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल किया जाना चाहिए और फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। दिनभर में आठ से नौ गिलास पानी पीना चाहिए। जो शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर किसी को खांसी जुकाम होता है तो उसे मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही केमिस्ट से दवा लेने के स्थान पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि अगर उचित जांच कर दवा न ली जाए तो मरीज की स्थिति गंभीर भी हो सकती है।