{"_id":"685cb921398bf947a70616ad","slug":"weather-changed-again-in-haryana-after-2-days-rain-likely-to-continue-till-june-30-vegetable-crops-affected-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 2 दिन बाद फिर बदला मौसम: आगामी 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना, सब्जियों की फसल पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 2 दिन बाद फिर बदला मौसम: आगामी 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना, सब्जियों की फसल पर पड़ेगा असर
Thu, 26 Jun 2025 08:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:36 AM IST
सार
चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि अधिक वर्षा के कारण सब्जियों की फसल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा में हुई बूंदाबांदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मौसम ने बुधवार सुबह एक बार फिर करवट ली। कैथल सहित कई जिलों में तेज हवाओं के बाद करीब तीन घंटे तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। बारिश सुबह से दोपहर 12 बजे तक जारी रही, जिसके बाद दोपहर से शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि इसके बाद बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
बारिश के कारण जहां गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं और वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तापमान में भी आई गिरावट
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 33.2 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.1 से घटकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से खेतों में धान की रोपाई के कार्य को गति मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
24 घंटे में जिले में कुल 37 एमएम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे में कुल 37 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसकी औसत मात्रा 5.2 एमएम रही। खंडवार बारिश इस प्रकार रही:
कैथल: 15 एमएम
कलायत: 01 एमएम
सीवन: 03 एमएम
गुहला-चीका: 06 एमएम
राजौंद: 04 एमएम
ढांड: 05 एमएम
पूंडरी: 03 एमएम
चीका में सबसे अधिक बारिश, शहर के कई इलाकों में जलभराव
गुहला-चीका खंड में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। कैथल शहर के माता गेट, पार्क रोड, हिंद सिनेमा चौक, कमेटी चौक, करनाल रोड, अंबाला रोड और अमरगढ़ गामड़ी सहित कई बाहरी और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अधिकारी के अनुसार
चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि अधिक वर्षा के कारण सब्जियों की फसल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।