फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weak section imposed to save head constable

Ambala News: हेड कांस्टेबल को बचाने के लिए लगाई कमजोर धारा

Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Weak section imposed to save head constable
अंबाला। मॉडल टाउन निवासी निकिता बजाज (25) के परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनकी बेटी अब कभी नहीं लौटेगी। निकिता के पिता और भाई की आंखें नम तो हैं मगर उनमें अक्रोश भी है। उनका आरोप है कि निकिता की दोहरी हत्या हुई है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी हैड कांस्टेबल अमित कुमार को अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही थी। उसका मेडिकल भी चार घंटे बाद कराया। इसके अलावा परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में हिट एंड रन के हालात बताए गए थे लेकिन पुलिस ने हल्की धारा लगा दी। परिजन कोर्ट में दलील न रख पाएं इसलिए उन्हें आखिरी कुछ मिनटों में सूचना दी गई। आखिरकार आरोपी जमानत लेकर चला गया।
विज्ञापन

निकिता के भाई हर्ष बजाज ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को मेरी तबियत ठीक नहीं थी तो बहन के साथ दिल्ली से रात्रि 9 बजे अंबाला कैंट आ गया था। यहां से ई-रिक्शा में बैठकर हम अपने घर को जा रहे थे। ई-रिक्शा में एक दंपती और थे। कालीपलटन पुल के आगे कुछ दूरी पर हमारा ई-रिक्शा बढ़ा तो पीछे से आई एक सफेद रंग की वरना कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बहन निकिता हाईवे पर गिर पड़ी, जबकि मैंने व दो अन्य सवारियों ने ई-रिक्शा को पकड़ लिया। इसके बाद कार चालक ने कार भगा दी। इसी दौरान चालक ने कार निकिता के सीने पर चढ़ा दी और उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। आगे जाकर कार हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। मैं बहन काे संभाल ही रहा था। इस दौरान मैंने देखा कि कार चालक लड़खड़ाता हुआ भाग रहा है।

ऐसे में भागकर मैंने कार चालक को पकड़ा तो वह पुलिस की ड्रेस में दिखा। इतने में लोग एकत्रित हो गए। उनकी मदद से मैंने बहन को ऑटो में बैठाया और आरोपी पुलिस कर्मी को पकड़ कर अस्पताल ले आए। इसी बीच परिजनों को कॉल कर पुलिस को सूचित कर दिया। मेरी बहन की हत्या की गई है, आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed